Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Integrating sports into the mainstream of education is the need of the hour.

खेलों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समय की जरूरत : प्रो. दीप्ति धर्माणी

Fri, 06 Nov 2026 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Integrating sports into the mainstream of education is the need of the hour.
05जेएनडी01: कॉलेज में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को लेकर आयोजित कार्यशाला में मौजूद स्टॉफ। स्रो
जींद। राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेलों और शारीरिक शिक्षा को भी पढ़ाई के समान महत्व दिया गया है। खेल न केवल विद्यार्थियों को शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ बनाते हैं बल्कि उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और जीवन कौशल का भी विकास करते हैं। ऐसे में खेलों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना समय की जरूरत है।
विज्ञापन

यह बात चौधरी बंसीलाल विश्वविद्यालय, भिवानी की कुलपति प्रो. दीप्ति धर्माणी ने संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

संत शिरोमणि श्री सैन भगत राजकीय महाविद्यालय में शारीरिक शिक्षा विभाग की ओर से राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के परिप्रेक्ष्य में शारीरिक शिक्षा एवं खेलों के पुनर्निर्धारण विषय पर राष्ट्रीय संगोष्ठी आयोजित की गई। उच्चतर शिक्षा निदेशालय, हरियाणा की ओर से प्रायोजित इस संगोष्ठी में विशेषज्ञों ने खेलों को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने और विद्यार्थियों के समग्र, समावेशी एवं बहुविषयक विकास में उनकी भूमिका पर विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य एवं जिला उच्चतर शिक्षा अधिकारी सत्यवान मलिक ने की। उन्होंने कहा कि शारीरिक शिक्षा और खेल वर्तमान शिक्षा व्यवस्था के अभिन्न अंग हैं। खेलों से विद्यार्थियों का शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर होता है। साथ ही उनमें अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सकारात्मक सोच और जीवन कौशल का विकास होता है।
मुख्य वक्ता एसयूओएच, राई के अधिष्ठाता प्रो. (डॉ.) योगेश चंद्र ने मस्तिष्क, मांसपेशियों और गति के आपसी संबंधों पर चर्चा की। उन्होंने खेल शिक्षा को मानसिक एवं शारीरिक विकास से जोड़ने की आवश्यकता बताई। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार के प्रो. (डॉ.) सुशील लेगा ने स्वास्थ्य, मनोविज्ञान, शिक्षा और खेल विज्ञान के एकीकरण पर जोर दिया।

वहीं चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय, सिरसा की प्रो. (डॉ.) मोनिका वर्मा ने भारतीय ज्ञान परंपरा और आधुनिक खेल पद्धतियों के समन्वय को भविष्य की जरूरत बताया। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय, जींद के प्रो. (डॉ.) कुलदीप नारा ने भी खेलों की उपयोगिता पर विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed