{"_id":"5d1f9e328ebc3e3cdf13029f","slug":"instructions-to-be-removed-immediately-from-school-and-water-logged-road-jind-news-rtk502819742","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों और पनघट वाले रास्तों से तुरंत हटें ठेके : सुमन बेदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों और पनघट वाले रास्तों से तुरंत हटें ठेके : सुमन बेदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा महिला आयोग की सदस्य सुमन बेदी ने शुक्रवार को लघु सचिवालय में अधिकारियों एवं सरपंचों के साथ बैठक की। बैठक में नशा मुक्ति और महिला सशक्तीकरण को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश िबेदी ने नशा मुक्ति के लिए अधिकारियों, पुलिस प्रशासन और सरपंचों को आपस में सहयोग बनाकर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गांव में सार्वजनिक स्थानों जैसे स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्र, मंदिर, सामुदायिक केंद्र या अन्य ऐसे रास्ते जिनसे पनघट या स्कूल में लड़कियों व महिलाओं का आना-जाना होता है, उन रास्तों पर शराब के ठेके नहीं रहने चाहिए। शराब के ठेके सरकार द्वारा निर्धारित गांव की परिधि से आवश्यक दूरी पर होने चाहिए। उन्होंने सरपंचों को विशेष हिदायत दी कि ऐसे खुर्दे जिनमें अवैध शराब की बिक्री होती है उनको तुरंत बंद करवाने के लिए महिला आयोग और प्रशासन की मदद ले सकते हैं।
उन्होंने कहा कि वैध शराब के ठेके भी पंचायत अपनी सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव द्वारा बंद करवा सकती है। उन्होंने चिंता जताई कि गांव में शराब के ठेके या खुर्दों की वजह से महिला उत्पीड़न, शोषण और छेड़छाड़ जैसी घटनाओं में बढ़ोतरी होती है। उन्होंने सरपंचों से इस बारे में गांव में जागरूकता मुहिम चलाने के लिए कहा। उन्होंने महिला उत्थान एवं सशक्तीकरण के लिए पंचायतों द्वारा आवश्यक कदम उठाने के निर्देश भी दिए। बैठक में तहसीलदार अजय कुमार, जिला समाज कल्याण अधिकारी सरोज देवी, बीडीपीओ राजेश टिवाना, एसडीएम कार्यालय के अधीक्षक वीरेंद्र सिंह, थाना सदर एवं शहर के प्रभारी, भाजपा नेता रिछपाल शर्मा, धरोदी गांव के सरपंच रामभज नैन, धमतान गांव के सरपंच जयपाल नैन, कान्हा खेड़ा की सरपंच मंजू देवी, फूलियां कलां गांव के सरपंच बलबीर सिंह, ताराचंद बलियाली सहित ब्लॉक के अनेक गांव के सरपंच एवं प्रतिनिधि मौजूद रहे।