अलेवा। स्वास्थ्य निरीक्षक नरेंद्र ढांडा ने बुधवार को स्वास्थ्य सेवाओं की योजनाओं को लोगों तक पहुंंचाने तथा नियमित टीकाकरण के तहत नगूरां, मांडी खुर्द, शाहपुर, चांदपुर, रायचंदवाला समेत सात साइटों का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य निरीक्षक ने नगूरां, चांदपुर, मांंडी खुर्द गांव के उप स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं व लोगों को 0-5 वर्ष तक के बच्चों को जानलेवा बीमारियों जैसे काली खांसी, गल घोटू, दिमागी बुखार, टेटनेस, पोलियो, दस्त, खसरा, निमोनिया तथा टीबी रोकथाम के लिए टीकाकरण के प्रति प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह गर्भवती महिलाएं जिनमें खून की कमी है, उनको पालक, बथुआ, मैथी, गाजर, चुकंदर, हरी पत्तेदार सब्जियां, विटामीन सी युक्त फलों तथा फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम युक्त गोलियों का सेवन करें ताकि उनका स्वास्थ्य स्वस्थ रह सके। इस अवसर पर एएनएम नवीन ढांडा, हरिता, सविता, संतोष, सुषमा, ज्योति, कृष्ण रेढू, संजय कुमार, कुलदीप सैनी, विनोद मौजूद था।

20जेएनडी21: रायचंदवाला गांव में टीकाकरण करती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद