{"_id":"65f3551cc2a7ba9d6d0f0d77","slug":"inso-opposed-the-new-hostel-rules-implemented-in-the-university-jind-news-c-199-1-jnd1001-114350-2024-03-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: विवि में लागू हॉस्टल के नए नियम का इनसो ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: विवि में लागू हॉस्टल के नए नियम का इनसो ने किया विरोध
Fri, 15 Mar 2024 01:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Fri, 15 Mar 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
जींद। चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय में हॉस्टल के नए नियमों के खिलाफ और समस्याओं को लेकर इनसो कार्यकर्ताओं ने कुलपति डाॅ. रणपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। इनसो नेता मोनू मलिक ने बताया कि लड़कियों के हॉस्टल का समय शाम के 7 बजे तक किया जाए। बाहर से मंगवाए गए सामान की डिलिवरी विश्वविद्यालय के अंदर तक होनी चाहिए न की गेट तक। इससे विश्वविद्यालय में छात्रावास के अंदर रह रहे छात्रों को सुविधा उपलब्ध हो सके। शनिवार और रविवार को वीटा बूथ खुलना चाहिए, ताकि हॉस्टल वाले बच्चों को किसी भी सामान को खरीदने की सुविधा मिल सके।
इनसो प्रधान मोनू मलिक ने बताया कि हॉस्टल के जो नए नियम बनाए गए हैं वह छात्रों के पक्ष में नहीं हैं। इसको लेकर छात्रों में रोष है। इसको लेकर छात्रों ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा है। मोनू मलिक ने बताया कि विश्वविद्यालय हमेशा अपने बनाए गए नियमों को लेकर चर्चा में रहता है। उनके नियम विश्वविद्यालय में पढ़ रहे छात्रों को रास नहीं आते हैं। छात्रों को सुविधा देने के बजाय परेशान ज्यादा किया जाता है। इनसो छात्र नेता विक्की पिंडारा ने कहा कि छात्र हित को लेकर आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा। इस अवसर पर अनामिका, नितिका, रंजना, मोनिका, शीतल, आरजू, सुशीला, दीपिका, सोनिया, ज्योति, तनु, अंजलि, साक्षी, सुमन, रितिका, प्रिया, पूनम मौजूद थीं।