लगातार बढ़ रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर इंडियन नेशनल लोकदल के नेता और कार्यकर्ता सड़कों पर उतर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम राजेश कुमार को राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा।
इनेलो के जिलाध्यक्ष व पूर्व विधायक प्रभारी रामफल कुंडू ने कहा कि सरकार कि गलत नीतियों के कारण आज पेट्रोल-डीजल के दाम आसमान छू रहे हैं। इससे फसलों के लागत मूल्य में भारी वृद्धि हुई है। सरकार एक तरफ तो किसानों की आय दोगुना करने की बात करती है और दूसरी ओर कृषि इनपुट जैसे डीजल, कीटनाशक दवाइयां, उपकरण की कीमतों में भारी वृद्धि करके किसानों की कमर तोड़ रही है। आज प्रदेश में महंगाई चरम सीमा पर है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बेरोजगारी की दर 28.1 प्रतिशत है। जिससे स्पष्ट है सरकार कि नीतियां पूरी तरह से युवाओं के खिलाफ हैं। आज प्रदेश का युवा उच्च डिग्रियां लेकर ठेेकेदार के यहां 10 से 12 हजार रुपये की नौकरी करने के लिए मजबूर हैं। इस मौके पर सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, सुखजिंद्र सिंह, पप्पू रेढू, अंग्रेज नैन दनौदा, बलराज नगूरां, राजमोहन राणा, कृष्ण लाठर, प्रदीप नैन, शमशेर ढांडा, संदीप परमार, संतरो जागलान, बलवान सिंह, लखविंद्र चहल, विजेंद्र रेढू मौजूद रहे।
फोटो नंबर