फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD will contest elections on all 10 seats: Abhay Chautala

इनेलो सभी 10 सीटों पर लड़ेगी चुनाव : अभय चौटाला

Thu, 04 Apr 2024 01:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 04 Apr 2024 01:00 AM IST
विज्ञापन
INLD will contest elections on all 10 seats: Abhay Chautala
जाट धर्मशाला में आयोजित जिलास्तरीय बैठक में मंचासीन अभय सिंह चौटाला, रामपाल माजरा व अन्य। संवाद
जींद। इनेलो प्रदेश की सभी 10 लोकसभा सीट पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी। आज प्रदेश में विपक्षी पार्टियों में केवल इनेलो ही एक ऐसी पार्टी है जो मजबूती से सरकार का सामने खड़ी है। जजपा और आम आदमी पार्टी का प्रदेश में कोई वजूद नहीं है। कांग्रेस पार्टी अंदरखाते भाजपा से सांठगांठ की हुई है। यही कारण है कि आज तक पार्टी ने न संगठन बनाया और न ही लोकसभा उम्मीदवारों की घोषणा की है। यह इस बात का प्रमाण है कि भूपेंद्र सिंह हुड्डा भाजपा के साथ मिले हुए हैं, क्योंकि उन्हें जेल दिखाई दे रही है। यह बात इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अभय सिंह चौटाला ने बुधवार को जाट धर्मशाला में हुई पार्टी की जिलास्तरीय बैठक में कही। बैठक में उनके साथ जिलाध्यक्ष रामफल कुंडू, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल माजरा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश में सामाजिक तानाबाना व भाईचारे को तार-तार करने का प्रयास करने वाले राजकुमार सैनी को भी भूपेंद्र सिंह हुड्डा कांग्रेस मुख्यालय तक लेकर गए। इनेलो प्रदेश अध्यक्ष रामपाल माजरा ने कहा कि आज प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल है। बदमाश बेकसूर लोगों को गोलियों से भून रहे हैं। बेरोजगारी में हरियाणा देश में नंबर एक पर है। शिक्षा, स्वास्थ्य का स्तर गिरता जा रहा है। भ्रष्टाचार चरम पर है। महंगाई से जनता बेहाल है। इस अवसर पर सुनैना चौटाला, सुमित्रा देवी, वेद सिंह मुंडे, जयकुमार पवार, विजेंद्र रेढू, नरेंद्रनाथ शर्मा, सुखजिंद्र सिंह, सूबे सिंह लोहान, जोगिंद्र कालवा, सतीश नैन, कृष्ण लाठर, समरजीत बिल्लू पेगा, भगवती दहिया, बलवान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed