फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD to keep a close watch on SIR and Operation Infiltration: Vijender Redhu

एसआईआर और ऑपरेशन घुसपैठ पर इनेलो रखेगी नजर : विजेंद्र रेढ़ू

Wed, 10 Jun 2026 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
INLD to keep a close watch on SIR and Operation Infiltration: Vijender Redhu
जींद। इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रवक्ता विजेंद्र रेढ़ू ने कहा कि पार्टी हरियाणा में चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान और प्रस्तावित ऑपरेशन घुसपैठ दोनों पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि इनेलो अवैध रूप से रह रहे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के पक्ष में है, लेकिन किसी भी निर्दोष व्यक्ति को परेशान किए जाने का विरोध करेगी।
विज्ञापन


रेढ़ू ने कहा कि भाजपा की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष द्वारा हरियाणा में ऑपरेशन घुसपैठ चलाने की घोषणा की गई है। यदि इस अभियान की आड़ में किसी व्यक्ति को नाजायज तरीके से प्रताड़ित किया जाता है अपमानित किया जाता है या प्रदेश छोड़ने के लिए मजबूर किया जाता है तो इनेलो ऐसे लोगों के साथ खड़ी होगी और उन्हें न्याय दिलाने का प्रयास करेगी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में एसआईआर का कार्य पहले से चल रहा है। इस प्रक्रिया में मतदाता सूचियों से गलत तरीके से नाम काटे जाने या नए नाम जोड़े जाने की आशंका को लेकर भी पार्टी सतर्क है। इनेलो यह सुनिश्चित करने का प्रयास करेगी कि कोई भी पात्र मतदाता अपने मतदान अधिकार से वंचित न हो और किसी भी प्रकार की फर्जी वोट मतदाता सूची में शामिल न की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेढ़ू ने आरोप लगाया कि सरकार लोगों का ध्यान एसआईआर प्रक्रिया से हटाने के लिए अन्य मुद्दों को आगे ला रही है। उन्होंने कहा कि इनेलो दोनों मामलों पर लगातार नजर रखेगी और किसी भी प्रकार की अनियमितता सामने आने पर आवाज उठाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed