फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD's hope increased due to farmers' anger towards the government

सरकार के प्रति किसानों के गुस्से से बढ़ी इनेलो की उम्मीद

Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
INLD's hope increased due to farmers' anger towards the government
नई अनाज मंडी में रैली के लिए बनाया गया पंडाल। - फोटो : Jind
प्रदेश में चरम पर चल रहे किसान आंदोलन के बीच 25 सितंबर को जींद की नई अनाज मंडी में इनेलो द्वारा पूर्व उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल की 108वीं जयंती मनाई जा रही है। किसान आंदोलन के चलते बने नए राजनीतिक समीकरणों के बीच इनेलो को रैली में भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। हालांकि जींद को चौधरी देवीलाल व इनेलो का गढ़ माना जाता है लेकिन किसान आंदोलन और इसमें इनेलो व अभय चौटाला की भूमिका से इनेलो की उम्मीद और अधिक बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

भले रही यह राजनीतिक कार्यक्रम हो लेकिन अभय चौटाला किसान आंदोलन के समर्थन में अपने विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। ऐसे में उनकी छवि किसानों में समर्थक के रूप में बनी हुई है। साथ ही अभय चौटाला ने दावा किया है कि भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता और देश में किसान आंदोलन का बड़ा चेहरा बन चुके राकेश टिकैत भी रैली में आएंगे। ऐसे में इनेलो किसान आंदोलन के बीच सरकारी विरोधी लहर को रैली के लिए कैश करने की फिराक में है।
विज्ञापन

इनेलो के प्रधान महासचिव व पूर्व विधायक अभय चौटाला ने किसान आंदोलन के चलते जनवरी महीने में विधायक पद से इस्तीफा दे चुके हैं। हालांकि ऐलानाबाद विधानसभा सीट को खाली हुए छह महीने से अधिक समय हो चुका है लेकिन यहां अभी तक दोबारा चुनाव नहीं करवाए जाने को भी अभय चौटाला अपनी जीत के रूप में बता रहे हैं। रैली के लिए अभय चौटाला ने जींद की नई अनाज मंडी को चुना है। हालांकि यहां अभी तक कोई भी प्रदेश स्तरीय राजनीतिक कार्यक्रम नहीं हुआ है और इस पर विरोधी सवाल भी उठा रहे हैं, लेकिन अभय चौटाला का दावा है कि रैली भीड़ के मामले में नए कीर्तिमान बनाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैली से पहले तमाम तैयारियों के लिए खुद अभय चौटाला जींद में कैंप कर चुके हैं। वे बुधवार को जींद आ गए थे और अब रैली तक जींद में रही रहेंगे। वहीं बारिश के मौसम के चलते रैली के लिए जगह के चुनाव का फैसला भी सही होता दिख रहा है। अनाज मंडी का पूरा मैदान पक्का है और ऊपर से वाटर प्रूफ टेंट का इंतजाम किया गया है। ऐसे में बारिश के बीच या बारिश के बाद भी यहां रैली करने में कोई दिक्कत नहीं होगी।

रैली हर लिहाज से ऐतिहासिक होगी। पूर्व उप प्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल ने हमेशा किसान हित की बात की। वर्तमान सरकार किसानों से लेकर हर वर्ग के साथ तानाशाही कर रही है। ऐसे में और भी अधिक भीड़ आने की संभावना है। किसान नेता राकेश टिकैत ने रैली में आना सुनिश्चित किया है। रैली की चर्चा देश विदेश तक होगी। -अभय चौटाला, प्रधान महासचिव इनेलो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed