फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD protests against looting of farmers in the name of moisture

Jind News: नमी के नाम पर किसानों से लूट के विरोध में इनेलो का प्रदर्शन

Sat, 04 Oct 2025 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 04 Oct 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
INLD protests against looting of farmers in the name of moisture
04जेएनडी24-मार्किट सचिव को ज्ञापन देते इनेलो पार्टी के कार्यकर्ता। स्रोत
जींद। नई अनाज मंडी मेला मंडी नरवाना में इनेलो ने धान खरीद पर नमी के नाम पर किसानों से हो रही लूट को लेकर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद मार्किट सचिव को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।
विज्ञापन

जिला प्रधान विजेंद्र रेढू और जिला प्रभारी पूर्व विधायक रामफल कुंडू ने कहा कि प्रदेश में धान की खरीद में की जा रही धांधली के कारण हो रही लूट की तरफ सरकार का ध्यान नहीं है। किसानों द्वारा मंडियों में धान की सरकारी एजेंसी खरीद भी नहीं कर रही है जिसके कारण किसानों को अपनी फसल ओने-पौने दामों पर बेचने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सरकार के सामान्य धान का न्यूनतम समर्थन मूल्य 2369 रुपये प्रति क्विंटल एवं ए ग्रेड धान का मूल्य 2389 रुपये प्रति क्विंटल निर्धारित किया हुआ है। सरकारी धान खरीद एजेंसियों और राइस मिलर्ज की मिली भगत के कारण नमी की आड़ लेकर किसानों से 200-300 रुपये प्रति क्विंटल रुपये की कटौती की जा रही है जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विडंबना यह है कि किसानों को दिए जाने वाले जे फॉर्म में भी जो धान बेचने के पश्चात राशि अंकित की जा रही है वास्तव में उसकी अदायगी नहीं की जा रही। जाहिर है कि नमी के मापदंड की आड़ में किसानों को लूटा जा रहा है और किसान कटौती को लेकर सड़कों पर जाम लगाने को उतारू हो रहे हैं।
इसलिए इनेलो पार्टी धान की खरीद पर नमी की आड़ में अनाधिकृत कटौती करने बाजरे और कपास को निर्धारित मूल्य से कम पर खरीदने का पुरजोर विरोध करती है। मांग करती है कि किसानों से धान पर जो कटौती की जा रही है वह तुरंत बंद की जाए, बाजार और कपास की खरीद निर्धारित मूल्य पर तत्काल शुरू की जाए व जो अनाधिकृत कटौती अभी तक किसानों से की गई है उसकी तुरंत भरपाई की जाए।

इस अवसर पर सुमित्रा देवी, रामेश्वर पहलवान, जयकुमार पवार, वेद सिंह मुंडे, प्रदीप नैन, इंद्रजीत बेनिवाल, अंग्रेज नैन, प्रदीप गिल, छबील दास, प्रताप लाठर, सुदेश कंडेला, भगवती दहिया, राजीव चोपड़ा, पवन सुलहेड़ा, रणधीर फुलिया, प्रो. बलवान पेगा, सतीश खरड़वाल, प्रो. दयानंद, सतपाल मोर, मा. कर्मबीर, सौरभ गुरुसर, अंकित चोपड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed