{"_id":"62698bbfa0aaf45b311cfc90","slug":"inld-leaders-gave-support-to-farmers-dharna-jind-news-rtk6450788165","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को इनेलो नेताओं ने दिया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को इनेलो नेताओं ने दिया समर्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नरवाना। कस्बे के लघु सचिवालय के परिसर में चल रहे किसानों के अनिश्चितकालीन धरने को बुधवार को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के नेताओं ने समर्थन दिया। इनेलो के राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान, पूर्व विधायक रामफल कुंडू, पूर्व विधायक ओमप्रकाश गौरा, प्रदीप नैन, युवा हलका प्रधान विशाल मिर्धा, भारतभूषण गुप्ता, प्रदीप मोर पार्षद ने किसानों की मांगों का समर्थन किया।
इस मौके पर इनेलो राष्ट्रीय प्रवक्ता उमेद लोहान ने कहा कि आज प्रदेश की गठबंधन सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में पूरी तरह से विफल रही है। उन्होंने कहा कि जलभराव से फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा आज तक बंटवा नहीं पाए। प्रदेश में बिजली के कट लगातार जारी है जिससे आम जनमानस परेशान है। मगर सरकार निजी कंपनियों को फायदा पहुंचाने के लिए बिजली मंहगे दामों पर खरीद रही है। जिसका सारा बोझ आम आदमी की जेब पर पड़ रहा है। इस अवसर पर विशाल मिर्धा ने कहा कि स्थानीय समस्याओं के लिए प्रशासन से बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने मांग की कि किसानों को सभी लंबित ट्यूबवेल कनेक्शन तुरंत दो, गेहूं की फसल पर बोनस दो, अनाज मंडियों में खरीद की पक्की व्यवस्था करो, बिजली व पानी की उचित व्यवस्था हो। इस अवसर पर कृष्ण सिंह, रणधीर फुलियां, भाना राम नेपेवाला, सतबीर, ओमप्रकाश, बलराज दबलैन, अनिता, सुभाष लम्बा, कमलेश, बीरमती, रामप्यारी, पतासो, रणधीर मौजूद रहे।