फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   INLD demonstrated against three agricultural laws

तीन कृषि कानूनों के विरोध में इनेलो ने किया प्रदर्शन

Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
INLD demonstrated against three agricultural laws
डीसी कार्यालय के सामने प्रदर्शन करते इनेलो के कार्यकर्ता। - फोटो : Jind
कृषि कानूनों के विरोध में एक बार फिर इनेलो अपने पुराने रूप में दिखी। इनेलो कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन कर डीसी को ज्ञापन सौंपकर इन कानूनों को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

मंगलवार को इनेलो नेता डॉ. महेंद्र सिंह मलिक के नेतृत्व में इनेलो कार्यकर्ताओं ने किसानों को साथ लेकर तीनों विधेयकों का विरोध किया। डॉ. मलिक ने कहा की हम इन कानूनों को कृषि एवं किसानों के हित में तुरंत प्रभाव से सरकार को वापस लेने की अपील करते हैं, क्योंकि इस कानून में सरकार ने संशोधन करके दलहन, तिलहन, आलू और प्याज आदि को इस अधिनियम के दायरे से बाहर करके आम उपभोक्ताओं पर प्रहार किया है। इस संशोधन का सीधा फायदा बड़े-बड़े उद्योगपतियों, कालाबाजारी तथा जमाखोरों को होगा, क्योंकि बिल में हुए संशोधन से भंडारण तथा कीमतों पर कोई अंकुश नहीं लग सकेगा। इससे महंगाई बढ़ने पर आम आदमी का जीना दूभर हो जाएगा। मलिक ने कहा की नए कानून के तहत किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य देने के बारे में कोई प्रावधान नहीं किया गया है। इससे औद्योगिक घराने जमाखोरों व कालाबाजारी कर मंडी क्षेत्र से बाहर किसानों की फसल खरीद कर अपने स्टोरों में भंडारण करके मनचाही कीमत पर बेचेंगे, जिस पर सरकार का कोई नियंत्रण नहीं होगा। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान पूर्व विधायक रामफल कुंडू, सुखविंद्र रेढू, बलवान कुंडू, सुमित्रा देवी, सतीश जैन, बिजेंद्र रेढू, नीरज बुराडहैर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed