फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Inheritance belongs to the one who is capable: Brijendra Singh

विरासत उसकी होती है जो काबिल होता है : बृजेंद्र सिंह

Mon, 24 Jun 2024 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Jun 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
Inheritance belongs to the one who is capable: Brijendra Singh
23जेएनडी20 : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद
उचाना। पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने रविवार को सेढ़ा माजरा व दरोली खेड़ा गांव का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाला समय कांग्रेस का है। हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन

जयप्रकाश के बयान पर पर उन्होंने कहा कि विरासत उसकी होती है जो काबिल होता है। काबिल कोई भी हो सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से बड़ी मिशाल क्या होगी। जिस प्रकार से नेहरू गांधी परिवार की विरासत उन्होंने संभाली और इस देश को चलाया। बृजेंद्र सिंह ने कहा कि जब नायब सैनी सीएम बने थे तो मैंने कहा था उनको बली का बकरा बनाया गया है। यह बात तब भी कही थी और अब भी कह रहा हूं। हार का ठीकरा जिस आदमी पर फूटना चाहिए था उसके बजाय अब उन पर फूटेगा।
विज्ञापन

सांसद जयप्रकाश के चुनाव में उनके समर्थकों के भाजपा की मदद करने के लगाए आरोपों पर कहा कि नया-नया आदमी जब जीत जाता है तो वह बहुत उत्साह में होता है। उस वक्त आदमी के मुंह से बातें निकल जाती हैं, लेकिन फिर भी राजनीति में जो लोग हैं, विशेषकर जिन्हें इतना समय हो चुका है उनको भाषा पर नियंत्रण रखना चाहिए। इस मौके पर राजबीर बुडायन, सज्जन सिंह, संजीव डूमरखा, सुरेंद्र श्योकंद, राममेहर दनौदा भी मौजूद रहे।

23जेएनडी20 : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद

23जेएनडी20 : पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed