फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Information given on the arts of keeping the body healthy and living life

Jind News: शरीर को स्वस्थ रखने व जीवन जीने की कलाओं की दी जानकारी

Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Mon, 24 Feb 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
Information given on the arts of keeping the body healthy and living life
23जेएनडी10: गांव पिल्लूखेड़ा में जागरूकता रैली निकालती छात्राएं। संवाद
पिल्लूखेड़ा। राजकीय कन्या महाविद्यालय पिल्लूखेड़ा में कार्यकारी प्राचार्य बबीता पंवार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वयंसेवा योजना इकाई की ओर से आयोजित सात दिवसीय शिविर के दूसरे दिन की शुरुआत रोहताश आर्य की ओर से योग के माध्यम से की गई। रोहताश आर्य ने शरीर को पूर्ण रूप से स्वस्थ रखने और जीवन जीने की कलाओं के बारे में बताया। स्टार्टअप के तहत जन्नत और हर्षिता ने सभी स्वयंसेविकाओं को मेकअप और बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में बेकार बोतल और क्ले के साथ सजावट का सामान बनाना सिखाया। मुख्यवक्ता के रूप में सरला मेमोरियल कन्या कॉलेज सफीदों से डॉ. तेजवीर सैनी शामिल हुए। डॉ. तेजवीर सैनी ने बताया कि कैसे हमें खुद को बचा कर अपने समाज व देश को बचा सकते हैं। इसके बाद स्वयंसेविकाओं ने पिल्लूखेड़ा गांव में स्वच्छता को लेकर रैली निकाली। सभी ने मिलकर साफ सफाई की और कूड़ा-करकट एकत्रित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed