Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Infant mortality rate declines in Jind this year; 9,977 births recorded, 212 infant deaths.

Jind News: जींद में इस साल घटी शिशु मृत्यु दर, 9977 ने लिया जन्म....212 बच्चों की मौत

Sat, 07 Nov 2026 12:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
Infant mortality rate declines in Jind this year; 9,977 births recorded, 212 infant deaths.
06जेएनडी15: डॉ. जेके मान।
जींद। जींद। जिले में वर्ष 2026 में अब तक 9,977 बच्चों ने जन्म लिया है जबकि शून्य से पांच वर्ष तक की आयु के 212 बच्चों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, मृत बच्चों में 108 लड़के और 104 लड़कियां शामिल हैं। बच्चों की मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए विभाग गर्भवतियों की नियमित स्वास्थ्य जांच, संस्थागत प्रसव, नवजात शिशुओं की देखभाल और समय पर टीकाकरण पर विशेष जोर दे रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार, पिछले कुछ वर्षों में बच्चों की मृत्यु के मामलों में गिरावट दर्ज की गई है। वर्ष 2022-23 में जिले में 498 बच्चों की मौत हुई थी। वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा घटकर 366 रह गया, जबकि वर्ष 2024-25 में 362 बच्चों की मौत दर्ज की गई। वहीं वर्ष 2025 में 252 बच्चों की मौत हुई। वर्ष 2026 में अब तक 212 बच्चों की जान जा चुकी है। हालांकि वर्ष 2026 का आंकड़ा पूरे वर्ष का नहीं है, इसलिए इसकी तुलना पिछले पूर्ण वर्षों के आंकड़ों से सीधे नहीं की जा सकती।
विज्ञापन

वर्ष 2022-23 से वर्ष 2025 तक कुल 1478 बच्चों की मौत दर्ज की गई। इनमें 732 लड़के और 746 लड़कियां शामिल थीं। आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में लड़कियों की मौत का आंकड़ा लड़कों से 14 अधिक रहा। वहीं इस वर्ष अब तक लड़कों और लड़कियों की मृत्यु के आंकड़ों में चार का अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


गर्भवती महिलाओं की जांच और टीकाकरण पर जोर
स्वास्थ्य विभाग की ओर से गर्भवतियों की नियमित स्वास्थ्य जांच कर हाई रिस्क गर्भावस्था की पहचान की जा रही है। महिलाओं को पोषण, सुरक्षित प्रसव और जरूरी स्वास्थ्य सावधानियों के बारे में जानकारी दी जाती है। इसके लिए आंगनबाड़ी केंद्रों, पीएचसी, सीएचसी और नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

जन्म के तुरंत बाद शुरू होता है टीकाकरण
नवजात शिशुओं को जन्म के तुरंत बाद बीसीजी, हेपेटाइटिस-बी और ओपीवी-0 की खुराक दी जाती है। इसके बाद निर्धारित आयु के अनुसार पेंटावेलेंट, ओपीवी, रोटावायरस, पीसीवी और एमआर सहित विभिन्न टीके लगाए जाते हैं। पांच वर्ष तक बच्चों का निर्धारित टीकाकरण पूरा करवाने के लिए अभिभावकों को जागरूक किया जा रहा है।

वर्जन
बच्चों की मृत्यु के मामलों में कमी लाने के लिए गर्भवतियों की समय पर जांच और नवजात की उचित देखभाल बेहद जरूरी है। विभाग का प्रयास है कि प्रत्येक गर्भवती और बच्चे को समय पर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलें। - डॉ. जेके मान, डिप्टी सिविल सर्जन

वर्जन
बच्चों के भोजन में दाल, हरी सब्जियां, फल, दूध और दही शामिल करें। छह माह तक शिशु को केवल मां का दूध दें, इसके बाद पूरक आहार शुरू करें। जंक फूड से बचाएं। बच्चे का वजन न बढ़ने, कमजोरी या बार-बार बीमार पड़ने पर स्वास्थ्य केंद्र में जांच करवाएं। नियमित वजन और लंबाई की जांच से कुपोषण की समय पर पहचान हो सकती है। -सोनिया, पोषण काउंसलर, एनआरसी, नागरिक अस्पताल, जींद।
-----------
06जेएनडी15: डॉ. जेके मान।
06जेएनडी16: नागरिक अस्पताल में बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए बनाया गया पोषण पुनर्वास केंद्र। संवाद

06जेएनडी15: डॉ. जेके मान।

06जेएनडी15: डॉ. जेके मान।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed