फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Independence Day celebrations will be celebrated with pomp and joy at Eklavya Stadium

Jind News: एकलव्य स्टेडियम में धूमधाम एवं हर्षोल्लास से मनाया जाएगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

Thu, 15 Aug 2024 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Aug 2024 01:45 AM IST
विज्ञापन
Independence Day celebrations will be celebrated with pomp and joy at Eklavya Stadium
डीसी मोहम्मद इमरान रजा ने बताया कि एकलव्य स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में हरियाणा के डिप्टी स्पीकर रणबीर गंगवा मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। वह 8 बजकर 58 मिनट पर ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। इससे पूर्व डिप्टी स्पीकर शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर शहीदों को श्रद्वांजलि देंगे।
विज्ञापन

डीसी ने बताया कि मुख्यातिथि द्वारा जिला के स्वतंत्रता सेनानियों, युद्ध वीरांगनाओं, शहीदों के परिजनों, आपातकालीन पीड़ित व हिंदी आंदोलन के सत्याग्रहियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे, स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड का नेतृत्व डीएसपी गीतिका जाखड़ द्वारा किया जाएगा। इस समारोह में डयूटी से हटकर उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मुख्यातिथि द्वारा सम्मानित भी किया जाएगा। इस दिन सरकारी विभागों, बोर्डों एवं निगमों के कार्यालयों, विश्वविद्यालयों एवं शिक्षण संस्थाओं, स्वास्थ्य केंद्रों, आंगनबाड़ी केंद्रों, पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशनों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाएगा। उन्होंने बताया कि नरवाना उपमंडल स्तर पर विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा, जुलाना में हांसी के विधायक विनोद भ्याना, सफीदों में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन धर्मबीर मिर्जापूर तथा उचाना में हरियाणा बीज विकास निगम के चेयरमैन देव कुमार शर्मा मुख्यातिथि पर शिरकत कर ध्वजारोहण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed