फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Indefinite strike will continue until demands are not met: Sandeep

मांगें पूरी न होने तक जारी रहेगी अनिश्चतकालीन हड़ताल : संदीप

Sat, 03 Aug 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 03 Aug 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Indefinite strike will continue until demands are not met: Sandeep
जींद। हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल वेलफेयर इंप्लॉय सोसाइटी के आह्वान पर शुक्रवार को कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल दूसरे दिन प्रधान संदीप श्योकंद की अध्यक्षता में जारी रही। इस दौरान कर्मचारियों ने मांगें न माने जाने पर रोष जताया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान निर्णय लिया गया कि 5 अगस्त को राज्य मुख्यालय पंचकूला में अनिश्तिकालीन हड़ताल कर धरना व प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रधान संदीप श्योकंद ने कहा कि हरियाणा स्टेट एड्स कंट्रोल कर्मचारी पिछले काफी समय से अपनी मांगों का पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन उनकी मांगों पर कोई सुनवाई नही की जा रही है। मजबूरन उन्हें हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा है। उन्होंने बताया कि कर्मियों को एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बायलॉज देने, अन्य राज्यों की तर्ज पर राज्य हिस्सा देने, पुरानी पड़ी फाइल (2017-18) की शर्तों को लागू करने को लेकर विभाग को अवगत करवाया जा चुका है, लेकिन विभाग और सरकार संतोषजनक कदम नहीं उठा रही है। इसके चलते उन्होंने अनिश्चितकालीन हड़ताल करना पड़ा है। उन्होंने कहा कि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा हड़ताल जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed