फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Increased speed of corona infection, 117 people report positive

कोरोना संक्रमण की इस महीने अब तक सबसे लंबी छलांग, 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव --स्वास्थ्य विभाग के तीन कर्मचारी, एक अधिकारी व स

Thu, 13 Jan 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 13 Jan 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Increased speed of corona infection, 117 people report positive
जींद। जनवरी महीने के 12वें दिन कोरोना संक्रमण ने अब तक की सबसे लंबी छलांग लगाई है। बुधवार को जिले के 117 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इनमें से 27 लोगों की रिपोर्ट एंटीजन किट से पॉजिटिव आई है जबकि 90 लोगों की आरटीपीसीआर लैब से पॉजिटिव आई है। बुधवार को 38 लोगों ने कोरोना को मात दी है। जिले में इस समय 279 एक्टिव केस हो गए हैं। राहत की बात है कि केवल एक ही व्यक्ति अभी तक नागरिक अस्पताल में दाखिल हुआ है। बुधवार को संक्रमण की दर 9.10 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

कोरोना नोडल अधिकारी डॉ. पालेराम कटारिया ने बताया कि बुधवार को स्वास्थ्य विभाग ने 1285 लोगों की कोरोना जांच की। इनमें से 117 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 27 लोगों की एंटीजन रिपोर्ट पॉजिटिव आई है जबकि 90 लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब तक स्वास्थ्य विभाग 21551 लोगों की जांच कर चुका है। इनमें से 20736 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं अब तक 536 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। जिले में इस समय 279 एक्टिव केस हैं। 38 लोग बुधवार को ठीक हुए हैं। पॉजिटिव लोगों में एक अधिकारी, सात विद्यार्थी सुंदरपुरा निवासी 13 वर्षीय बच्ची, 12 वर्षीय जींद की एक बच्ची, बीबीपुर निवासी 15 वर्षीय किशोरी, अर्बन इस्टेट निवासी 16 वर्षीय किशोर, 18 वर्षीय युवक, धनाना निवासी 15 वर्षीय किशोर, सुदकैन खुद निवासी एक 12 वर्षीय बच्चा के अलावा स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत तीन कर्मचारी शामिल हैं।
विज्ञापन

दस दिन में जितने मरीज, एक ही दिन में आधे से ज्यादा
जनवरी महीने के 11 दिनों में अब तक 223 संक्रमण के मामले सामने आए थे। 12वें दिन बुधवार को अकेले 117 मामले सामने आ गए। जनवरी महीने में अब तक कुल 340 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ चुके हैं। मंगलवार को 710 लोगों की रिपोर्ट में से 34 लोग पॉजिटिव आए थे जबकि बुधवार को 1285 में से 117 लोग पॉजिटिव आए हैं। मंगलवार को संक्रमण की दर 4.78 प्रतिशत थी जोकि बुधवार को बढ़कर 9.10 प्रतिशत हो गई। एक ही दिन में संक्रमण की दर में लगभग पांच प्रतिशत का इजाफा अपने आप में चौंकाने वाला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
लोगों को खास सावधानियां रखनी होंगी। संक्रमण जिस हिसाब से फैल रहा है, उससे साफ है कि जनवरी महीने तक हजारों लोग एक्टिव केस में बदल जाएंगे। इसलिए लोगों को बहुत सावधानी की जरूरत है। यदि लोग मास्क लगाएं, शारीरिक दूरी का पालन करें तथा वैक्सीन लगवाएं तो हम कोरोना संक्रमण के फैलने पर अंकुश लगा सकते हैं। यदि जरूरी नहीं हो तो लोगों को घरों से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
--डॉ. जेएस पूनिया, स्वास्थ्य निदेशक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed