{"_id":"67e1a9e220cbd8a2550b287a","slug":"increased-arrivals-at-the-government-mustard-shop-in-the-citys-grain-market-jind-news-c-199-1-sroh1009-132000-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: शहर की अनाजमंडी में सरसों की सरकारी दुकान पर बढ़ी आवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: शहर की अनाजमंडी में सरसों की सरकारी दुकान पर बढ़ी आवक
Tue, 25 Mar 2025 12:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:22 AM IST
विज्ञापन
24जेएनडी26: शहर की अनाजमंडी में सरसों का वजन करते हुए। आढ़ती।
जींद। शहर की अनाजमंडी में सरसों की सरकारी दुकान पर आवक सोमवार को बढ़ी है। इसके चलते मंडी में 242 क्विंटल सरसों की खरीद हुई।
सरकारी दुकान पर अब तक 253 क्विंटल सरसों की खरीद हो चुकी है। इसके अतिरिक्त मंडी में निजी व सरकारी पर 740 क्विंटल की खरीद हो चुकी है। मंडी में सोमवार को गेट पास कटवाने को लेकर दिक्कत भी कुछ समय के लिए आई। किसानों ने बताया कि 10 से 15 मिनट तक कई बार साइट रुकी।
निजी दुकानों पर भी सोमवार को 46 क्विंटल सरसों की आवक हुई, जबकि निजी दुकानों पर अब तक कुल आवक 487 क्विंटल की हुई है। मंडी में सरसों की आवक तेज होने से मार्केट कमेटी ने हैफेड को साथ के साथ सरसों खरीद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न करनी पड़े।