फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Include people in cleanliness campaign: Subhash Chandra

स्वच्छता अभियान में लोगों को जोड़ें : सुभाष चंद्र

Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 20 Dec 2024 11:27 PM IST
विज्ञापन
Include people in cleanliness campaign: Subhash Chandra
जींद। लोक निर्माण विश्राम गृह में शुक्रवार को स्वच्छ भारत मिशन हरियाणा के कार्यकारी वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्र की अध्यक्षता में जिलास्तरीय स्वच्छता जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे स्वच्छता अभियान में अधिक से अधिक लोगों को जोड़ें। वार्ड व गांव स्तर पर कमेटियां बनाएं। इनमें स्कूल-कॉलेज के छात्रों, एनएसएस, एनजीओ, धार्मिक संतों, भूतपूर्व सैनिकों, खिलाड़ियों, कलाकारों व जनप्रतिनिधियों को शामिल करें। जितना बड़ा स्वरूप होगा, उतने बड़े परिणाम भी हासिल होंगे। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से भी आह्वान किया कि वे अपने क्षेत्र में स्वच्छता व स्वच्छ जल की मुहिम शुरू करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में इस कार्यशाला की शुरूआत नूंह से की थी। परिणामस्वरूप हरियाणा प्रदेश ने दो बार देश में स्वच्छता के नंबर वन पायदान पर अपनी मौजूदगी दर्ज करवाई है। इसके अलावा हरियाणा प्रदेश खुले में शौच मुक्त प्रदेश बना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जहां पर स्वच्छता होती है वहां पर प्रगति आती है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता तथा स्वास्थ्य का सीधा संबंध होता है। अगर हमारे घर के साथ हमारा गली-मोहल्ला, गांव-शहर, प्रदेश व देश स्वच्छ रहेगा तो हम सभी नागरिक भी स्वस्थ रहेंगे।

उन्होंने कहा कि डीएमसी एवं सीईओ जिला परिषद की अध्यक्षता में कार्यशाला का आयोजन हर महीने होगा। इस अवसर जिला परिषद सीईओ अनिल दून, डीडीपीओ संदीप भारद्वाज, डीईओ विजय लक्ष्मी, भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. राज सैनी, नगर परिषद के ईओ ऋषिकेश, पद्मश्री अवॉर्डी महावीर गुड्डू मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed