फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the winter season, homeless people will get Sahara Roadways prepared two buses for night shelter, one will be at bus stand and one railway station.

सर्दी के मौसम में बेघर लोगों को मिलेगा सहारा] रोडवेज ने दो बस रैन बसेरे के लिए की तैयार, एक बस स्टैंड व एक रेलवे स्टेशन पर रहेगी

Fri, 31 Dec 2021 10:18 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 31 Dec 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
In the winter season, homeless people will get Sahara Roadways prepared two buses for night shelter, one will be at bus stand and one railway station.
बस स्टैंड पसिर में खड़ी बस जो अस्थायी रैन बसेरे के रूप में प्रयोग की जाएगी। - फोटो : Jind
कड़ाके की ठंड के बीच बेघर लोगों को प्रशासन द्वारा खास सौगात दी जा रही है। रोडवेज ने यात्रियों की सुविधा के लिए दो कंडम बस रैन बसेरे के रूप में तबदील किया है। इन बसों में बिस्तर, रजाई व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किया जाएगा।
विज्ञापन

रोडवेज ने रेन बसेरे के रूप में एक बस बस स्टैंड परिसर के अंदर गेट के पास व एक बस जींद जंक्शन के टिकट घर के पास खड़ी है। इससे रात के समय यात्रियों व अन्य जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचने के लिए आश्रय मिलेगा। बस स्टैंड परिसर व जंक्शन परिसर में खड़ी अस्थायी रैन बसेरे की बसों में व्यवस्था के लिए दो कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ठंड के मौसम में रेलवे स्टेशन व बस स्टैंड पर रैन बसेरे की स्थापना से दूरदराज के यात्रियों को राहत मिलेगी। साथ ही बेघरों के लिए भी सुविधा होगी। यहां कोई भी व्यक्ति ठहर सकता है। कोरोना महामारी को देखते हुए सैनिटाइजेशन का भी प्रबंध है। यहां रेडक्रॉस के कर्मचारी नियुक्त किए गए हैं जो आने वाले लोगों का नाम व आधार नंबर दर्ज करेंगे। अब सर्दी ने अपना प्रकोप बरपाना शुरू कर दिया है। न्यूनतम व अधिकतम तापमान में आई गिरावट से सर्दी बढ़ गई है। अब अधिकतम तापमान 20 डिग्री और न्यूनतम तापमान चार डिग्री तक रहा है है। ऐसे में सर्दी का प्रभाव भी बढ़ गया है। सर्दी ने अपना प्रकोप दिखाना तो शुरू कर दिया तो रेडक्रॉस ने जरूरतमंद व बेसहारा लोगों को सर्दी से बचाव के इंतजाम तक भी किए हैं। इसके परिणाम स्वरूप दो रोडवेज बसों को अस्थायी रैन बसेरे के रूप में बदला गया है।
विज्ञापन

शहर पुलिस थाना के पास है स्थायी रेन बसेरा
वहीं शहर पुलिस थाना के पास भी प्रशासन द्वारा अस्थायी रेन बसेरे की व्यवस्था की गई है। यहां 15 लोगों के लिए ठहरने की व्यवस्था है। महिला व पुरुषों के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। अब दो अस्थायी रेन बसेरे मिलने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो बसों को बदला अस्थायी रने बसैरे के रूप में
रोडवेज ने दो कंडम बसों को अस्थायी रेन बसेरे के रूप में रेडक्रॉस सोसायटी को सौंपा है। इसमें एक बस बस स्टैंड पसिर में व दूसरी बस जींद जंक्शन परिसर में खड़ी गई है। रात के समय जरूरतमंद यात्री इन अस्थाई रेन बसैरे में विश्राम कर सकेंगे। रेडक्रॉस द्वारा बसों में बिस्तर, तकिया व अन्य व्यवस्थाओं का इंतजाम किया जाएगा। यह अस्थायी रेन बसेरे ठंड के मौसम में यात्रियों के लिए काफी कारगर साबित होंगे।
-लक्की गुप्ता, वर्कशॉप मैनेजर, जींद डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed