फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the mid-day meal, students will get the taste of jaggery and missi parathas along with curd.

Jind News: मिड-डे मील में विद्यार्थियों को मिलेगा दही के साथ गुड़ व मिस्सी के पराठों का स्वाद

Thu, 06 Jun 2024 01:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Thu, 06 Jun 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
In the mid-day meal, students will get the taste of jaggery and missi parathas along with curd.
05जेएनडी25: जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय का फोटो। संवाद
जींद। गर्मियों की छुट्टियां पूरी होने के बाद अब विद्यार्थियों को मध्याह्न भोजन योजना के तहत नई रेसिपी का स्वाद चखने को मिलेगा। इस योजना के तहत पहली से आठवीं कक्षा तक के स्कूलों के विद्यार्थियों को दोपहर का भोजन मिलता है। इसमें अब दही के साथ गुड़ और मिस्सी के पराठों का स्वाद मिलेगा।
विज्ञापन


मिड डे मील के नए शेड्यूल में व्यंजनों में गेहूं व दूध की मात्रा को बढ़ा दिया गया है, क्योंकि यह दोनों चीजें बढ़ते बच्चों के लिए अत्यंत जरूरी हैं। नए शेड्यूल के अनुसार पहले सप्ताह के शुक्रवार के दिन बच्चों को गुड़ रोटी के साथ दही का स्वाद चखने को मिलेगा। पुराने शेड्यूल के अनुसार इसी दिन हलवा और काला चने से बनी सब्जी दी जाती थी, जोकि इस बार हटा दिया गया है। बुधवार के दिन चावल व सफेद चने से बनी सब्जी विद्यार्थियों को मिलेगी, जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार इस दिन सोया पूरी, आलू से बनी सब्जी विद्यार्थियों को दी जाती थी।
विज्ञापन

नए शेड्यूल के अनुसार माह के दूसरे सप्ताह के बुधवार को चावल व सफेद चने से बनी सब्जी, वीरवार को पौष्टिक चना दाल खिचड़ी और शुक्रवार को पौष्टिक मिस्सी पराठा का स्वाद विद्यार्थियों को चखने को मिलेगा।जबकि पुराने शेड्यूल के अनुसार बुधवार को सोया पूड़ी व आलू से बनी सब्जी दी जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
मिड डे मील योजना के तहत अब विद्यार्थियों के खाने में बदलाव किया गया है। इसमें दूध व गेहूं की मात्रा को बढ़ाया गया है तो वहीं इस बार विद्यार्थियों को गुड़-रोटी के साथ दही व मिस्सी पराठा का स्वाद चखने को मिलेगा। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर मिड डे मील का शेड्यूल बनाया गया है। इसको स्कूल शुरू होते ही लागू कर दिया जाएगा।---डॉ. सुभाष वर्मा जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी जींद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed