फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the lockdown, the vehicles of needless passengers are being locked

लॉकडाउन में बेवजह घूमने वालों के वाहन हो रहे लॉक

Sun, 05 Apr 2020 10:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
In the lockdown, the vehicles of needless passengers are being locked
उचाना कलां के पास भौंगरा-खापड़ रोड पर रात को नाका लगाकर खड़े पुलिस कर्मी। - फोटो : Jind
लॉकडाउन के दौरान बिना किसी कारण घूमने वालों पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है और ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। बेवजह घूमने वाले ऐसे 40 वाहन चालकों के अब तक चालान काटे जा चुके हैं। इनमें 20 वाहनों को जब्त भी किया गया है। शहर में आने वाले रास्तों के अलावा बाजारों में भी पुलिस की नजर है।
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर कोई अफवाह नहीं फैलाए, इस पर भी पुलिस प्रशासन नजरें गड़ाए है। शहर में दुकानों के खुलने के लिए सुबह 7 से 11 बजे तक और शाम को 5 से लेकर रात 8 बजे तक का शेड्यूल बनाया गया है। दुकानें शेड्यूल के अनुसार खुल रही हैं कि नहीं इस पर भी पुलिस प्रशासन की नजर है। पुलिस बनभौरी रोड पर सबसे अंतिम गांव मखंड, बरवाला रोड पर दुर्जनपुर, छातर रोड पर मांडी गांव के साथ उचाना कलां के पास भौंगरा, खापड़ को जाने वाले चौकों पर नाका लगाया हुआ है। यहां से आने-जाने वालों से कारण पूछा जाता है। पुलिस को यह लगता है कि वाहन चालक जानबूझ कर बहाना बना रहा है तो उसे वापस भेज दिया जाता है। जो बार-बार समझाने के बाद नहीं मानते हैं उनके चालान किए जा रहे हैं। पुलिस की सख्ती का असर दिखाई दे रहा है। बेवजह वाहन चालक सड़क पर कम आ रहे हैं।
विज्ञापन

लॉकडाउन की लोगों को बता रहे है परिभाषा
चौकी इंचार्ज कृष्ण कुमार खर्ब ने कहा कि लॉकडाउन लोगों की सुरक्षा के लिए लगा हुआ है। इसका उद्देश्य है कि लोग घरों में रहें, ताकि कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ा जा सके। लोगों को चाहिए कि वे बिना वजह सड़कों पर न आए। कोई जरूरी काम हो तो ही घरों से बाहर निकलें। हम सबको चाहिए कि कोरोना वायरस के चक्र को तोड़ने के लिए लॉकडाउन का पूरा पालन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed