फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the greed of earning double the money, the e-rickshaw driver lost six and a half lakh rupees from the woman.

Jind News: दोगुना रुपये कमाने के लालच में ई-रिक्शा चालक महिला से गंवाए साढ़े छह लाख

Sat, 05 Oct 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 05 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
In the greed of earning double the money, the e-rickshaw driver lost six and a half lakh rupees from the woman.
04जेएनडी14 : पीड़ित महिला बिमला। संवाद
जींद। ई-रिक्शा चालक महिला को कंपनी में रुपये लगाकर दोगुना करने समेत अन्य कई तरह के लालच देकर साढ़े छह लाख रुपये ठगने पर शहर थाना पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


विकास नगर कॉलोनी निवासी बिमला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ई रिक्शा चलाती है। उनकी मुलाकात इंप्लाइज कॉलोनी निवासी सतीश, सिंध्वीखेड़ा निवासी विनोद, रामबीर कॉलोनी निवासी पूनम से हुई थी। आरोपियों ने हुडा ग्राउंड, बाल भवन रोड तथा भिवानी रोड पर कार्यालय खोला हुआ है। यह सभी आरोपी मजदूरी की कॉपी बनाने का कार्य करते हैं। इन तीनों ने बिजनेस सेट करवाते का झांसा उसको भी दिया। तीनों ने उसको झांसा देकर डेढ़ लाख रुपये की दवाइयां खरीद लीं। इस दवा को दोगुना दाम में बिकवाने का आश्वासन उसको दिया गया, लेकिन दवा नहीं बिकी। इसके बाद उसको क्रिप्टो करंसी में निवेश करने पर ज्यादा मुनाफे की गारंटी दी गई। बीस हजार रुपये निवेश करने पर हर रोज 200 रुपये प्रतिदिन देने की बात कही। इस पर उसने लगभग पांच लाख रुपये का निवेश किया। आरोपी उसे हिमाचल प्रदेश ले गए। जहां पर कार्यक्रम में उसे चांदी की ईंट देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बाद आरोपियों ने उसे वापस ले लिया। लंबा समय बीतने के बाद भी आरोपियों ने न तो उसकी निवेश राशि को वापस किया और न ही उसे चांदी की ईंट दी। जब उसने रुपयों तथा ईंट के लिए दबाव डाला तो उसको बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। शहर थाना पुलिस ने बिमला की शिकायत पर सतीश, पूनम, विनोद के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है।

04जेएनडी14 : पीड़ित महिला बिमला। संवाद

04जेएनडी14 : पीड़ित महिला बिमला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed