फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the final phase, the work of laying the pipeline up to Dhanori Drain will be completed.

Jind News: अंतिम चरण में धनौरी ड्रेन तक पाइपलाइन दबाने का काम

Thu, 11 Dec 2025 01:38 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
In the final phase, the work of laying the pipeline up to Dhanori Drain will be completed.
10जेएनडी29-उझाना नहर पर बनकर तैयार ट्रस्ट ब्रिज। स्रोत प्रशासन
नरवाना। शहर में लंबे समय से चली आ रही सीवरेज भराव की समस्या का अब स्थायी समाधान होगा। धनौरी ड्रेन तक 27 किलोमीटर लंबी सीवरेज पाइपलाइन बिछाने का बड़ा प्रोजेक्ट तेजी से अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। नहरों और माइनरों के ऊपर बनाए जा रहे ट्रस्ट ब्रिज में से अधिकांश लगभग तैयार हैं और शेष निर्माण पूरा होते ही परियोजना को पूर्ण रूप से शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


करीब 75 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा यह प्रोजेक्ट शहर की सीवरेज व्यवस्था को स्थायी समाधान देने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। शहर के भीतर पाइपलाइन बिछाने का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। जैसे ही नहर पर ट्रस्ट ब्रिज का काम पूरा होगा सीवरेज लाइन को धनौरी ड्रेन-2 से जोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन


नगर में पहले से ही तीन एसटीपी स्टेशन संचालित है जबकि चौथा एसटीपी धरौदी में जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा बनाया गया है। चारों एसटीपी के सुचारु संचालन से शहर का सीवरेज जल लिफ्टिंग सिस्टम के माध्यम से नई पाइपलाइन से धनौरी ड्रेन तक भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी ने कहा कि शहरवासियों की सीवरेज समस्या का जल्द समाधान हो जाएगा। धनौरी ड्रेन की पाइप दबाने का अपने अंतिम चरण में है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed