फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the district level school competition, the players faced more mismanagement than sports

Jind News: जिलास्तरीय स्कूली प्रतियोगिता में खेल से ज्यादा बदइंतजामी से हुआ खिलाड़ियों का सामना

Sat, 23 Aug 2025 11:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 23 Aug 2025 11:53 PM IST
विज्ञापन
In the district level school competition, the players faced more mismanagement than sports
23जेएनडी38-बैडमिंटन हॉल में टूट कर लटकते फॉल सीलिंग। संवाद
नरवाना। कभी खिलाड़ियों के सपनों को पंख देने के लिए करोड़ों की लागत से बने नरवाना के नवदीप स्टेडियम की हालत आज दयनीय है। जिलास्तरीय स्कूली बालिकाओं की खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान जब बैडमिंटन मुकाबले स्टेडियम के इनडोर हाल में खेले गए तो खिलाड़ियों का सामना खेल से ज्यादा बदइंतजामी से हुआ।
विज्ञापन

स्टेडियम में टूटी हुई फॉल सीलिंग, जगह-जगह झूलते टुकड़े, दीवारों और लाइटों पर मकड़ी के जाले, उमस भरा माहौल और बदबू के बीच सभी खिलाड़ियों के उत्साह को पस्त करने के लिए काफी था। खिलाड़ियों ने शिकायत की कि हॉल में वेंटीलेशन की कोई व्यवस्था नहीं है। उमस भरे वातावरण में वे पसीने से तरबतर होकर खेलते रहे।
विज्ञापन

साफ-सफाई की हालत इतनी बदतर है कि धूल-मिट्टी के बीच मुकाबले खेलने पड़े। खिलाड़ियों और अभिभावकों ने सवाल उठाया कि अगर जिलास्तरीय आयोजन में ही हालात इतने खराब हैं तो सामान्य दिनों में प्रैक्टिस करने वालों की हालत का अंदाजा सहज लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ियों का कहना है कि ऐसी व्यवस्थाएं उनके मनोबल को तोड़ देती हैं। उन्होंने इसे खिलाड़ियों की प्रतिभा के साथ खिलवाड़ और खेलों के भविष्य के साथ समझौता करार दिया। अभिभावकों ने भी कहा कि अगर सुविधाओं का यही हाल रहा तो आने वाले समय में खिलाड़ी मैदान में पसीना बहाने की बजाय हताशा का शिकार हो जाएंगे।

वर्जन
स्टेडियम में साफ-सफाई और रख रखाव का काम ग्राउंडमैन की कमी के कारण प्रभावित हो रहा है। करीब एक करोड़ 70 लाख रुपये की लागत से स्टेडियम का रेनोवेशन प्रस्तावित है और जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होगी। स्टेडियम में आठ ग्राउंडमैन होने चाहिए लेकिन फिलहाल दो ही ग्राउंडमैन स्टेडियम में कार्य कर रहे हैं जिस वजह से व्यवस्था नहीं बन पा रही।
--संदीप गोयत, इंचार्ज नवदीप स्टेडियम नरवाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed