फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In the case of blowing 46 lakhs from SBI's account, the Scrutiny branch of Hisar range got the green signal, investigation started

एसबीआई के खाते से 46 लाख उड़ाने के मामले में हिसार रेंज की स्क्रूटिनी ब्रांच से हरी झंडी, जांच शुरू

Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:00 PM IST
विज्ञापन
In the case of blowing 46 lakhs from SBI's account, the Scrutiny branch of Hisar range got the green signal, investigation started
सफीदों। पिल्लूखेड़ा स्थित एसबीआई की शाखा के एक बचत खाते से बैंक स्टाफ सदस्यों के 46 लाख रुपये फर्जी दस्तावेज के सहारे निकालने के मामले की जांच उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने शुरू कर दी है। इस मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि खाताधारक महिला की मौत 2008 में हुई थी। 2019 में उसका खाता सफीदों की ब्रांच से पिल्लूखेड़ा की ब्रांच में कैसे तबदील हो गया।
विज्ञापन

बताते चलें कि सफीदों के होली मोहल्ला निवासी सावित्री देवी का बचत खाता एसबीआई सफीदों शाखा में था। वह अविवाहित थीं। सावित्री देवी ने लंबे समय तक शिक्षा विभाग में नौकरी की थी। वह यहां की खंड शिक्षा अधिकारी भी रहीं। 2008 में उसकी मौत हो गई और तब उसके बचत खाते में लगभग 46 लाख रुपये थे। उनका खाता 2019 में सफीदों से पिल्लूखेड़ा शाखा में बदल दिया गया। पिल्लूखेड़ा शाखा के प्रबंधक प्रवीण कुमार ने इस मामले की प्राथमिक जांच के बाद पिछले महीने सफीदों शाखा के एक सहायक गौरव इंदोरा व पिल्लूखेड़ा शाखा के कैशियर सुशील कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज कराया था। हरियाणा पुलिस की हिसार रेंज की स्क्रूटिनी ब्रांच से हरी झंडी मिलने के बाद अब इस मामले की जांच उपनिरीक्षक चंद्रपाल सिंह ने शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आरोपी सुशील कुमार की अग्रिम जमानत की अर्जी अदालत ने रद्द कर दी है। अदालत में दायर अर्जी में आरोपी सुशील कुमार ने यह भी दलील दी थी कि ऐसी हेराफेरी करने को वह अकेला सक्षम नहीं था। अब सुशील कुमार की गिरफ्तारी के बाद ही इस मामले का सच सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed