{"_id":"6555246d443e656a070a1b66","slug":"in-ramnagar-colony-a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-in-his-house-jind-news-c-199-1-sroh1007-8750-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: रामनगर काॅलोनी में युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: रामनगर काॅलोनी में युवक ने घर में फंदा लगाकर जान दी
Thu, 16 Nov 2023 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 16 Nov 2023 01:35 AM IST
विज्ञापन
जींद। रामनगर कॉलोनी में 33 वर्षीय युवक ने भाइयों के साथ जमीनी विवाद के चलते आहत होकर घर के कमरे में पंखे पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर आसपास के लोगों ने आकर युवक को फंदे से उतारकर नागरिक अस्पताल में पहुंचाया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पत्नी के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवा दिया है।
पुलिस को दी शिकायत में रोहतक रोड स्थित रामनगर काॅलोनी निवासी मृतक की पत्नी बीना देवी ने बताया कि उनका पैतृक गांव कहसून है, जहां पर उनकी जमीन है, लेकिन जमीन पर उसके दुर्वासा व नरेश ने कब्जा किया हुआ है। उनके हिस्से की जमीन को पिछले कई वर्षों से वह दोनों ही दबाए हुए हैं। जमीन को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन यह दोनों उनको जमीन देने से मना कर उसके पति को धमकी देते हैं। इसके कारण उसका पति परेशान चल रहा था। बीते लगभग पांच दिन पहले भी वह गांव में गया था, लेकिन उसको जमीन नहीं दी गई और उसके भाईयों ने उसको धमकी दी, जिसके डर से उसके पति ने मकान में कमरा बंद कर पंखे में चुन्नी डालकर फंदा लगा लिया। इस मामले में शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत पर कहसून गांव निवासी भाई नरेश व दुर्वासा के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।