फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In protest against the three ordinances, the road and jam will be used at three places today.

तीन अध्यादेशों के विरोध में आज तीन जगह रोड जाम करेंगे आढ़ती और किसान

Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
In protest against the three ordinances, the road and jam will be used at three places today.
उचाना कपास मंडी में आंखों और बाजू पर काली पट्टी बांधकर रोष प्रकट करते आढ़ती, किसान व मजदूर। - फोटो : Jind
केंद्र सरकार द्वारा लाए जा रहे कृषि से संबंधित तीन अध्यादेशों के विरोध में आंदोलन कर रहे किसान और आढ़ती रविवार को जिले में तीन जगह पर सड़कों को जाम करेंगे। इसके तहत उचाना और जुलाना में दिल्ली पटियाला नेशनल हाईवे तो पिल्लूखेड़ा में सफीदों रोड को जाम किया जाएगा। इसको लेकर आढ़तियों और किसान संगठनों ने तैयारियां कर ली हैं। रोड जाम करने को देखते हुए प्रशासन भी सतर्क हो गया है। प्रशासन वैकल्पिक रास्ते की व्यवस्था की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि जिले के आढ़ती पांच दिन से धरना दे रहे हैं तो शुक्रवार से अनाज मंडियां को बंद कर हड़ताल की जा रही है। शनिवार को मंडियों में धरना दे रहे आढ़तियों ने तय किया कि सुबह सभी आढ़ती अपनी-अपनी मंडियों में धरना देंगे, इसके बाद 12 बजे रोड जाम करने के लिए अपने नजदीकी स्थानों पर जाएंगे। इसमें तय हुआ है कि जींद व जुलाना के आढ़ती जुलाना, नरवाना, उचाना व अलेवा के आढ़ती उचाना और सफीदों व पिल्लूखेड़ा के आढ़ती पिल्लूखेड़ा में सड़क जाम करेंगे।
विज्ञापन

जुलाना में आढ़तियों ने फैसला किया है कि रविवार को नई अनाज मंडी के सामने जींद-रोहतक मार्ग जाम किया जाएगा। आढ़ती एसोसिएशन के जिला प्रधान राजपाल ने कहा कि तीनों अध्यादेश काला कानून हैं। इसे किसी कीमत पर सहन नहीं करेंगे। रविवार को पहले धरना दिया जाएगा, इसके बाद 12 से 3 बजे तक रोड जाम किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन अध्यादेशों के खिलाफ आढ़तियों ने नरवाना में दूसरे दिन भी धरना दिया। प्रधान जयदेव बंसल ने मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौंपकर सरकार से तीन अध्यादेश वापस लेने की मांग की।
तीन अध्यादेश को रद्द करवाने की मांग को लेकर उचाना के आढ़तियों, किसानों और मजदूरों ने गांधीगीरी करते हुए आंखों पर काली पट्टियां बांधकर धरना दिया। इस दौरान मंडी प्रधान आजाद पालवां ने कहा कि तीनों अध्यादेश किसान, आढ़ती, मजदूर विरोधी हैं। इन अध्यादेशों को सरकार लेकर आ रही है। धरने पर आंखों पर, बाजू पर काली पट्टी बांध कर केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ रोष प्रकट किया गया है।
हिसार के भाजपा सांसद और उपमुख्यमंत्री से की इस्तीफे की मांग
इस दौरान आजाद पालवां ने कहा कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कर्म भूमि उचाना है तो हिसार से भाजपा सांसद की जन्मभूमि उचाना है। ऐसे में दोनों नेताओं को चाहिए कि वे अपने-अपने पदों से इस्तीफा देकर किसानों का समर्थन करें। उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री अध्यादेशों को किसान हितैषी बता रहे हैं, जो गलत है।
यहां रहेगी रोड डायवर्जन की व्यवस्था
एएसपी अजीत सिंह शेखावत के अनुसार उचाना में बड़ौदा गांव के पास सड़क जाम करने की व्यवस्था है। ऐसे में खटकड़ गांव व करसिंधु मोड़ से वाहनों के डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। जुलाना में आढ़तियों ने अनाज मंडी के बाहर ही सड़क जाम करने का एलान किया है। यहां कि व्यवस्था की जा रही है। पिल्लूखेड़ा में अभी आढ़तियों का तय नहीं हुआ है कि वे कहां सड़क जाम करेंगे। इसके बाद ही व्यवस्था की जाएगी। एएसपी के अनुसार लोगों को कम से कम ही बाहर निकलना चाहिए। वहीं जुलाना में निर्माणाधीन बाईपास से वाहन निकाले जा सकते हैं।

800 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात, दूसरे राज्य व जिलों की सीमा पर रहेगी नजर
नरवाना। किसान आंदोलन के चलते प्रशासन भी सतर्क हो गया है। इसको लेकर डीसी डॉ. आदित्य दहिया ने शनिवार को नरवाना क्षेत्र के पुलिस नाकों का निरीक्षण किया। डीसी ने बताया कि कोई भी व्यक्ति ऐसा कार्य न करे जिससे दूसरों को परेशानी हो। लोगों को आवागमन व अन्य रोजमर्रा की सेवाओं में कोई दिक्कत न हो इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा विशेष इंतजाम किए गए हैं। प्रदर्शनकारियों की प्रत्येक गतिविधि पर प्रशासन की नजर रहेगी। जिला में आशंकित नाकों एवं जगहों पर आने-जाने या इकट्ठा होने वालों की विडियोग्राफी करवाई जाएगी। इस दौरान एसएसपी शशांक कुमार सावन ने कहा कि आंदोलन के चलते पुलिस बल पूरी तरह से सतर्क है। गतिविधियों पर नजर रखने के लिए जिले में 800 पुलिस कर्मियोें को तैनात किया गया है। दूसरे जिलों एवं राज्य विशेषकर पंजाब से सटे क्षेत्रों की निगरानी के लिए पुलिस गश्त बढ़ा दी गई है।

 जींद की नई अनाज मंडी में धरना देते किसान।

जींद की नई अनाज मंडी में धरना देते किसान।- फोटो : Jind

 किसानों के आंदोलने को देखते हुए नाकों पर जाकर जांच करते डीसी  और अन्य अधिकारी।

किसानों के आंदोलने को देखते हुए नाकों पर जाकर जांच करते डीसी और अन्य अधिकारी।- फोटो : Jind

 मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौपते आढ़ती।

मार्केट कमेटी सचिव को ज्ञापन सौपते आढ़ती।- फोटो : Jind

तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में जुलाना की नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती।

तीन कृषि अध्यादेशों के विरोध में जुलाना की नई अनाज मंडी में धरने पर बैठे आढ़ती।- फोटो : Jind

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed