{"_id":"634eebf03d0b28645e68e622","slug":"in-november-the-department-will-distribute-millet-to-ration-card-holders-jind-news-rtk6612681101","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवंबर में विभाग राशन कार्ड धारकों को वितरित करेगा बाजरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवंबर में विभाग राशन कार्ड धारकों को वितरित करेगा बाजरा
विज्ञापन
मौसम में बदलाव के साथ ही खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने अपने उपभोक्ताओं के राशन में भी बदलाव किया है। अब सर्दी शुरू होते ही उपभोक्ताओं को विभाग गेहूं के साथ बाजरे का वितरण करेगा। इसके लिए जिले के सभी 547 राशन डिपो धारकों को बाजरा व गेहूं बांटने के लिए पत्र जारी कर दिया है।
अब से पहले जिले में सभी डिपो पर गेहूं वितरित किया जा रहा था लेकिन अब सर्दी शुरू होते ही विभाग ने उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए राशन में बाजरा वितरण करने का निर्णय लिया है। एक नवंबर से भी डिपू पर उपभोक्ताओं को बाजरा बांटा जाएगा। इसमें गुलाबी राशन कार्ड धारकों को 18 किलोग्राम गेहूं तो 17 किलोग्राम बाजरा दिया जाएगा। इसके अलावा पीले व खाकी राशन कार्ड धारकों को प्रति यूनिट 2.5 किलोग्राम गेहूं तो 2.5 किलोग्राम बाजरे का वितरण किया जाना है। इसके अतिरिक्त प्रधान मंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत निशुल्क मिलने वाला गेहूं अलग से मिलेगा। इसके लिए उपभोक्ताओं से डिपो धारक कोई शुल्क नहीं ले सकते।
सभी डिपो पर एक नवंबर से शुरू होगा राशन का वितरण
जिले में सभी 547 डिपो पर बाजरे व गेहूं का वितरण एक नवंबर से शुरू करवा दिया जाएगा। इसके लिए मुख्यालय से अनुमति मिली है। मुख्यालय के आदेशों पर ही सभी डिपो पर नवंबर में बाजरा व गेहूं वितरण के लिए समय रहते पहुंचा दिया जाएगा।
विज्ञापन
-निशांत राठी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।