फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In-laws accused of killing woman

Jind News: ससुरालजनों पर महिला की हत्या करने का आरोप

Fri, 08 Sep 2023 12:15 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Fri, 08 Sep 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
In-laws accused of killing woman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जींद। धनखड़ी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की लाश फंदे से लटकी मिली। मायका पक्ष के लोगों ने ससुरालजनों पर फंदे से लटकाकर महिला की हत्या करने का आरोप लगाया है। उचाना थाना पुलिस ने वीरवार को जींद के नागरिक अस्पताल में शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया। मामले में पति सतीश, जेठ महीपाल और सास प्रेमो के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

कैथल जिले के गांव कुराड़ निवासी राजेंद्र ने उचाना थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 32 वर्षीय बहन जिंद्रो की शादी वर्ष 2016 में धनखड़ी गांव निवासी सतीश के साथ की थी। शादी के बाद से ही उसको बिना वजह परेशान किया जाने लगा। उसकी बहन को पांच साल का बच्चा भी है। उसका पति सतीश और सास प्रेमो अक्सर उसके साथ मारपीट करते थे, जिसके कारण वह जिंद्रो को अपने घर ले जाता था, जिससे वह कई-कई महीने वहीं रहती थी। फिर पंचायत में उसका पति माफी मांगकर सतीश उसे ससुराल ले जाता था। छह सितंबर को उसकी बहन के जेठ महीपाल का फोन आया कि जिंद्रो ने फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली है। वह तुरंत उसकी ससुराल पहुंचे और देखा कि उसकी बहन को नीचे फर्श पर लिटाया गया है। उसकी गर्दन पर रस्सी के दो निशान थे। जहां पर उसकी ससुराल के लोग फांसी लगाने की कह रहे थे वहां देखकर ऐसा लग रहा था कि उसकी बहन को सतीश, सास प्रेमो और जेठ महीपाल ने मिलकर फंदे से लटकाया है।
विज्ञापन


वर्जन

पुलिस ने वीरवार को जींद के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों को सौंप दिया है। पति सतीश, सास प्रेमो और जेठ महीपाल के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।- सुरेंद्र कुमार, जांच अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed