{"_id":"6920beefb40f936b3309546d","slug":"in-julana-a-guard-pointed-a-gun-at-a-bank-manager-and-assaulted-him-jind-news-c-199-1-sroh1006-144221-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जुलाना में गार्ड ने बैंक प्रबंधक पर तानी बंदूक, मारपीट की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जुलाना में गार्ड ने बैंक प्रबंधक पर तानी बंदूक, मारपीट की
विज्ञापन
जींद। जुलाना कस्बे में सहकारी बैंक में गार्ड ने बैंक प्रबंधक के साथ गाली-गलौज कर गोली मारने की धमकी देकर बंदूक तान दी। इसके बाद मारपीट की। पुलिस ने आरोपी बैंक गार्ड के खिलाफ मारपीट करने और गोली मारने की धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बैंक के शाखा प्रबंधक उमेद सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गतौली निवासी परमेंद्र (बैंक में अनुबंधित सुरक्षा गार्ड) को सुबह 9:45 से शाम सवा 5 बजे तक ड्यूटी टाइम पूरा करने को कहा था। इस पर वह आनाकानी करने लगा। कहासुनी के बाद वह छुट्टी पर चले गए। 19 नवंबर को बैंक में वह अपनी सीट पर बैठकर कार्य कर रहे थे।
स्टाफ की हाजिरी भेजने से पहले सीसीटीवी कैमरे की जांच के दौरान बीच में एक दिन गार्ड परमेंद्र ड्यूटी के वक्त अपनी जगह पर दिखाई नहीं दिया। बुलाकर पूछना चाहा तो परमेंद्र बंदूक लेकर अंदर आया और बिना वजह गाली-गलौज करने लगा। पहले उसने उनकी आंख पर थप्पड़ मारा। इसके बाद धक्का देते हुए खुद पीछे हटकर बंदूक तान ली। स्टाफ ने छुड़वाने की बहुत कोशिश की लेकिन वह बुरी तरह से टूट पड़ा। हाथापाई और ऑफिस का सामान उठाकर मारने की वजह से हाथ पर चोट भी आई है। अगर स्टाफ बीच-बचाव नहीं करता तो गार्ड परमेंद्र गोली चला देता।