Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   In Jind, the Board Vice President himself opened the question paper packets.

Jind News: जींद में बोर्ड उपाध्यक्ष ने खुद खुलवाए प्रश्न पत्रों के पैकेट

Sat, 28 Feb 2026 12:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Sat, 28 Feb 2026 12:29 AM IST
विज्ञापन
In Jind, the Board Vice President himself opened the question paper packets.
27जेएनडी23: परीक्षा केंद्रो की जांच करते उपाध्यक्ष । स्रोत प्रशासन - फोटो : हत्या के आरोप से बरी लोजपा नेता नगीना ​सिंह।
जींद। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीनियर सेकेंडरी की वार्षिक परीक्षाओं को लेकर बोर्ड प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। शुक्रवार को राजनीति विज्ञान की परीक्षा के दौरान बोर्ड उपाध्यक्ष ने जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
विज्ञापन

बोर्ड उपाध्यक्ष ने निरीक्षण अभियान की शुरुआत बाल विकास सीनियर सेकेंडरी स्कूल जींद से की। उन्होंने स्वयं प्रश्न-पत्रों के पैकेट खुलवाए और केंद्र की व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने केंद्र अधीक्षक और पर्यवेक्षकों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा कक्षों के भीतर और बाहर सुरक्षा के कड़े इंतजाम होने चाहिए ताकि कोई भी बाहरी तत्व परीक्षा में व्यवधान न डाल सके।
विज्ञापन

बाल विकास स्कूल में निरीक्षण के पश्चात उपाध्यक्ष का काफिला जिले के अन्य संवेदनशील और सामान्य केंद्रों की ओर रवाना हुआ। इस दौरान उन्होंने परीक्षा दे रहे परीक्षार्थियों चेकिंग की और केंद्रों पर तैनात फ्लाइंग स्क्वायड (उड़नदस्तों) की सक्रियता को परखा। नकल मुक्त परीक्षा के संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए शिक्षक और अधिकारी पूरी ईमानदारी से अपना कर्तव्य निभाएं। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे सुचारू रूप से कार्य कर रहे थे और बैठने की व्यवस्था बोर्ड मानकों के अनुरूप थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी परीक्षार्थी के विरुद्ध अनुचित साधन यूएमसी का कोई मामला दर्ज नहीं किया गया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि किसी भी प्रकार की कोताही बरतने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed