{"_id":"6669cbc5953d515c9a0e8ba3","slug":"in-jaijavanti-a-contract-salesman-was-murdered-with-an-ax-for-not-giving-liquor-on-loan-jind-news-c-199-1-sroh1009-118358-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: जैजैवंती में उधार पर शराब न देने के कारण की थी ठेके के सेल्समैन की कुल्हाड़ी से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: जैजैवंती में उधार पर शराब न देने के कारण की थी ठेके के सेल्समैन की कुल्हाड़ी से हत्या
Wed, 12 Jun 2024 09:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Wed, 12 Jun 2024 09:54 PM IST
विज्ञापन
12जेएनडी01: पुलिस गिरफ्त में शराब ठेके के सेल्जमैन की हत्या करने के दोनों आरोपी। संवाद
जींद। जैजैवंती गांव में 8 जून की रात शराब ठेके पर उधार में शराब नहीं देने के कारण ठेके के सेल्समैन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी थी। इस मामले में जुलाना थाना पुलिस ने हत्या के दो आरोपी गांव के ही विजय व दीपांशु को गुसाई खेड़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया है।
जैजैवंती गांव निवासी 35 वर्षीय आनंद शराब के ठेके पर सेल्समैन का काम करता था। 8 जून की रात लगभग 12: 30 बजे जब वह ठेके के पास चारपाई पर सो रहा था तो जैजैवंती के ही विजय और दीपांशु उर्फ काली आए और शराब की मांग की। दोनों ने हाथों में कुल्हाड़ी व डंडे ले रखे थे। उधार पर शराब देने से आनंद ने मना कर दिया। इस दौरान दोनों ने आनंद के साथ मारपीट शुरू कर दी। दोनों आरोपी सेल्समैन को उठाकर गांव में ले आए और चौक पर लाठी, डंडे व कुल्हाड़ी से मारपीट कर अधमरी हालत में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। परिजन आनंद को घायल अवस्था में जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गए, जहां इलाज के दौरान आनंद की मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के भाई अशोक की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी।
बाॅक्स
हत्या के बाद से फरार थे आरोपी
शराब ठेके के सेल्समैन की हत्या कर दोनों आरोपी रात को बाइक पर दूसरे जिलों में जाकर छिप गए थे। हत्या में प्रयोग की गई बाइक व कुल्हाड़ी को छिपाकर आरोपी पुलिस से तीन दिन तक छिपते रहे। बुधवार को पुलिस ने दोनों आरोपियों को गुसाई खेड़ा से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बाॅक्स
हत्या में प्रयोग की गई बाइक व कुल्हाड़ी की जाएगी बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों दीपांशु व विजय को गिरफ्तार कर दो दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान हत्या में प्रयोग की गई बाइक व कुल्हाड़ी को बरामद किया जाएगा। विजय पर पहले भी हत्या के प्रयास के आरोप में मामले दर्ज हैं, जबकि दीपांशु पर हत्या का यह पहला मामला दर्ज हुआ है।
-- रोहताश ढुल डीएसपी।