{"_id":"6a625ea02d121b50cf057497","slug":"in-gatauli-village-the-youth-demonstrated-under-the-flyover-jind-news-c-199-1-sroh1006-157198-2026-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: गांव गतौली में युवाओं ने फ्लाईओवर के नीचे किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: गांव गतौली में युवाओं ने फ्लाईओवर के नीचे किया प्रदर्शन
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
फोटो 23जेएनडी10-दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध रोष प्रकट करते हु
- फोटो : credit
Link Copied
जींद। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में वीरवार को गांव गतौली में युवाओं ने फ्लाईओवर के नीचे एकत्र होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए छात्रों पर बल प्रयोग की कड़ी निंदा की और इसे लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन बताया। युवा गोपाल, अमनदीप, प्रवीण, सुरेंद्र ने कहा कि युवा अपनी मांगों को शांतिपूर्ण ढंग से उठा रहे थे लेकिन उन पर लाठीचार्ज किया जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर नागरिक को अपनी बात रखने और शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने का अधिकार है। यदि सरकार छात्रों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर बल प्रयोग करेगी तो इससे युवाओं में असंतोष बढ़ेगा। आरोप लगाया कि सरकार की मानसिकता छात्रों और युवाओं के प्रति संवेदनशील नहीं है। उन्होंने कहा कि युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए उचित नहीं मानी जा सकती। युवाओं ने केंद्र सरकार से जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।