{"_id":"68d02b0cd16b550431001630","slug":"in-anger-at-defeat-he-snatched-the-flower-from-his-mothers-lap-jind-news-c-198-1-rew1001-226099-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: हार के गुस्से में छीन लिया मां की गोद का फूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: हार के गुस्से में छीन लिया मां की गोद का फूल
विज्ञापन
आरोपी, रितिक रोशन। स्रोत: पुलिस
रेवाड़ी। चांदपुर की ढाणी में किराए के मकान में मिली 5 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या उसी के मां के प्रेमी बिहार के जिला मोतीहारी के गांव रघुनाथपुर निवासी ऋतिक रोशन ने की थी। पुलिस के मुताबिक, महिला ने ऋतिक से सोने के हार की डिमांड की थी। हार नहीं दिलाने पर वह ऋतिक से झगड़ा कर बच्ची को छोड़कर चली गई थी। इससे नाराज प्रेमी ने मासूम की पटक-पटककर हत्या कर दी थी।
सीआईए रेवाड़ी व थाना माॅडल टाउन पुलिस ने आरोपी ऋतिक रोशन को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया है कि वह चांदपुर की ढाणी में पांच वर्षीय मासूम और उसकी मां के साथ एक माह से किराये के मकान में सहमति संबंध में रह रहा था।
आरोपी ने बताया कि 13 सितंबर को महिला ने उससे सोने का हार दिलाने की जिद की थी। इस पर वह उसे रेवाड़ी बाजार ले गया। मासूम उस समय कमरे पर थी। बाजार में उसने महिला को बताया कि उसके पास इतने पैसे नहीं हैं कि वह उसे हार दिला सके। इस पर दोनों का बीच बाजार विवाद हो गया। उसने मनाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह अपनी जिद पर अड़ी रही। इसके बाद वह उसे रेलवे स्टेशन छोड़कर वापस कमरे पर आ गया।
विज्ञापन
बार-बार मां के बारे में पूछा तो आया गुस्सा
आरोपी ऋतिक ने बताया कि जब वह कमरे पर पहुंचा तो बच्ची मां के नहीं आने पर जोर-जोर से रोने लगी। उसने उसे डांटकर चुप कराने का प्रयास किया। जब बच्ची ने रोना बंद नहीं किया तो गुस्से में उसे फर्श पर पटककर मारना शुरू कर दिया। जब बच्ची ने दम तोड़ दिया तो वह शव को तिरपाल में लपेटकर कमरा बंद कर भाग गया।
मासूम की मां ने पड़ोसी महिला को दी हत्या की सूचना
मॉडल टाउन थाना प्रभारी सीमा ने बताया कि 17 सितंबर को चांदपुर की ढाणी के एक मकान में किरायेदार के कमरे में पांच वर्षीय बच्ची का शव होने की सूचना मिली थी। मकान मालिक जनादेश यादव ने बताया था कि ऋतिक रोशन नाम का व्यक्ति एक महिला के साथ यहां रह रहा था। उस महिला ने पड़ोस की एक महिला को फोन कर बताया कि ऋतिक ने उसकी बेटी को मार दिया है। शव कमरे में पड़ा है। पुलिस ने मकान मालिक की शिकायत पर माॅडल टाउन थाने में हत्या का केस दर्ज किया था।
वर्जन-
-प्रेमिका से हार को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी ने मासूम बच्ची की हत्या की थी। आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
-सीमा, थाना प्रभारी मॉडल टाउन।