{"_id":"daa2fad955e258b2f95faeb6c52b06a4","slug":"imposed-on-farmers-substation-lock","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने सबस्टेशन पर लगाया ताला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने सबस्टेशन पर लगाया ताला
Amar Ujala Bureau Jind
Updated Wed, 09 Jul 2014 12:56 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
शेड्यूल के अनुसार बिजली नहीं मिलने से परेशान गांव पोकरीखेड़ी समेत दर्जनों गांवों के किसानों ने मंगलवार को रामराये बिजली सबस्टेशन पर जमकर हंगामा किया। किसानों ने सबस्टेशन पर ताला जड़कर धरना दिया और नारेबाजी की। धरने पर बैठे किसानों ने पोकरीखेड़ी की लाइन को बीबीपुर सबस्टेशन से जोड़ने की मांग की। करीब दो घंटे के बाद बिजली निगम के एसडीओ आशुतोष कुमार और पुलिस मौके पर पहुंची। बिजली निगम के एसडीओ ने शेड्यूल के अनुसार बिजली देने और बीबीपुर फीडर से गांव की लाइन जोड़ने का आश्वासन दिया। इसके बाद किसान ताला खोलने का तैयार हुए।
किसान रणधीर, नफे सिंह, वजीर, रविंद्र, महाबीर ने बताया कि निगम किसानों को आठ घंटे बिजली देने का दावा कर रही है, लेकिन पोकरीखेड़ी और आसपास के गांवों के किसानों को दो घंटे भी बिजली नहीं मिल रही है। इस कारण उनकी फसलें सूखने के कगार पर पहुंच गई है। जब दो घंटे भी बिजली आती है तो उस समय लाइन में फाल्ट आ जाता है। इससे किसान बिजली से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि इस बारे में बिजली निगम के अधिकारियों से कई बार बातचीत की जा चुकी है, लेकिन निगम के अधिकारी बातचीत करने को तैयार नहीं हैं। किसानों ने मांग की है कि उनकी लाइन को रामराये फीडर से बदलकर गांव बीबीपुर के सब स्टेशन से जोड़ा जाए। ताला जड़ने की सूचना पाकर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई और किसान को समझाने का प्रयास किया, लेकिन किसान ताला खोलने के लिए तैयार नहीं हुए और निगम के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की बात पर अड़ रहे। बाद में निगम के एसडीओ आशुतोष सिंह मौके पर पहुंचेे और किसानों से बातचीत की। उनकी समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने करने का आश्वासन दिया। इस पर किसान ताला खोलने के लिए तैयार हो गए।
बीबीपुर फीडर से जुड़ेगा फीडर
खेतों में पूरी बिजली आपूर्ति होने का सबसे बड़ा कारण बारिश न होना है। बारिश न होने की वजह से खेतों में बिजली चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। इस वजह से लोड होने की वजह से बार-बार कट लग रहे हैं। किसानों को सुचारु रूप से बिजली मिल सके निगम इसी प्रयास में लगी है। हांसी रोड पर बने न्यू 132 केवी स्टेशन का लोड कम करने के लिए रामराय 32 केवी सब स्टेशन को बीबीपुर 132 केवी के साथ जोड़ा जा रहा है। यह कार्य अगले दो से तीन दिन में पूरा कर लिया जाएगा। रामराय को बीबीपुर 132 केवी के साथ जोड़ने से खेतों के साथ ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में भी बिजली समस्या काफी हद तक हल हो जाएगी। एसके भारद्वाज, कार्यकारी अभियंता