फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Important role of radio in the development of the nation: Satyavan

राष्ट्र के विकास में रेडियो की अहम भूमिका : सत्यवान

Tue, 20 Aug 2024 11:07 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 20 Aug 2024 11:07 PM IST
विज्ञापन
Important role of radio in the development of the nation: Satyavan
जींद। राजकीय महाविद्यालय के जनसंचार विभाग ने मंगलवार को राष्ट्रीय रेडियो दिवस मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्य सत्यवान मलिक ने की। मुख्य वक्ता चौधरी रणबीर सिंह विश्वविद्यालय के डॉ. कृष्ण कुमार ने शिरकत की। इस अवसर पर रेडियो के विकास विषय पर निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें मनीषा ने प्रथम, अक्षय कुमार ने द्वितीय तथा एकता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि आज रेडियो युवा दिलों की धड़कन बन चुका है। राष्ट्र के विकास में रेडियो की अहम भूमिका रही है। आकाशवाणी से लेकर एफएम चैनल, कम्युनिटी रेडियो तक रेडियो की विकास यात्रा निरंतर जारी है। डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि संयुक्त राज्य अमेरिका के पहले वाणिज्यिक डेट्रॉइट रेडियो स्टेशन 1920 में इसी दिन प्रसारण शुरू हुआ था। रेडियो का पहला कार्य बहुत अधिक व्यावहारिक था। भारत में रेडियो श्रोता दिवस मनाने की परंपरा शुरू करने का श्रेय छत्तीसगढ़ को जाता है। इस नए राज्य के रेडियो श्रोताओं ने भारत में 20 अगस्त 1921 को हुए प्रथम रेडियो प्रसारण की याद में हर साल 20 अगस्त के दिन श्रोता दिवस मनाने का जो सिलसिला 2006 से शुरू किया है, जो कि तब से लगातार जारी है। इस अवसर पर प्रो. रवि शंकर, प्रो. शिव कुमार, प्रो. हरज्ञान, प्रो. अमन, प्रो. संदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed