{"_id":"66e89ebcfc258b63070abbd4","slug":"important-role-of-police-in-conducting-peaceful-elections-vishwajeet-jind-news-c-199-1-jnd1001-123086-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पुलिस की अहम भूमिका : विश्वजीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शांतिपूर्ण चुनाव कराने में पुलिस की अहम भूमिका : विश्वजीत
Tue, 17 Sep 2024 02:40 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Tue, 17 Sep 2024 02:40 AM IST
विज्ञापन
16जेएनडी04: बैठक में दिशा-निर्देश देते हुए अधिकारी। स्रोत प्रशासन
जींद। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र के जनरल पर्यवेक्षक तथा पुलिस पर्यवेक्षक ने लघु सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। इसमें सफीदों के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस नारायण भरथ गुप्ता, उचाना कलां व नरवाना के सामान्य पर्यवेक्षक आईएएस कृष्णादित्य और सभी विधानसभा क्षेत्रों के पुलिस पर्यवेक्षक आईपीएस विश्वजीत कामपति उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद इमरान रजा ने सामान्य पर्यवेक्षक को पांचों विधानसभा क्षेत्र में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी दी।
पुलिस ऑब्जर्वर विश्वजीत कामपति ने कहा कि शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव संपन्न करवाने में पुलिस की अहम भूमिका होती है। पुलिस सौहार्दपूर्ण माहौल में चुनाव संपन्न करवाए और संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखें। सभी नाकों, विशेष कर जिनकी सीमा दूसरे राज्यों से लगती है, पर सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। किसी भी प्रकार की तस्करी नहीं होनी चाहिए।
आदर्श आचार संहिता का पालन करने के लिए फ्लाइंग स्क्वाड, एसएसटी व वीडियो सर्विलांस की टीमें पूर्ण निष्ठा से काम करें। अगर कोई नियमों की अवहेलना करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि चुनाव के लिए हर प्रकार के आयोजन व गतिविधियों के लिए नियम निर्धारित हैं। लाउड स्पीकर, जनसभा, रैली के लिए अनुमति लेनी जरूरी है। इस अवसर पर एडीसी विवेक आर्य, जिला नगरायुक्त गुलजार मलिक, एसडीएम जींद वीरेंद्र सहरावत, एसडीएम जुलाना अनिल दून, एसडीएम सफीदों मनीष फोगाट, एसडीएम नरवाना दलजीत सिंह, डीआरओ राजकुमार मौजूद रहे।