{"_id":"68a21aa2c7124d5f9d0b7ac1","slug":"importance-of-cleanliness-explained-by-doing-shramdaan-jind-news-c-199-1-sroh1006-139443-2025-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: श्रमदान कर स्वच्छता का बताया महत्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: श्रमदान कर स्वच्छता का बताया महत्व
विज्ञापन
17जेएनडी04-महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान करते हुए सेव संस्था सदस्य। स्रोत संगठन
जींद। सामाजिक संस्था सोसाइटी फोर एडवांसमेंट ऑफ विलेज एंड अर्बन इंवायरमेंट सेव ने रविवार को महात्मा गांधी पार्क में श्रमदान किया। संस्था के प्रधान नरेंद्र नाडा की अध्यक्षता में चलाया गया यह 434वां अभियान था। सेव संस्था के सदस्यों ने पार्क में साफ-सफाई करके स्वच्छता अभियान चलाया। पार्क में पड़े हुए पॉलिथीन व अन्य कूड़ा उठाया और यह संदेश देने का प्रयास किया कि पर्यावरण जीवन की प्राथमिकता है।
शुद्ध पर्यावरण ही लंबे जीवन का आधार होता है। इसलिए लोगों ने पर्यावरण का ध्यान रखना चाहिए और बसंत मौसम में पौधे ज्यादा से ज्यादा लगाना चाहिए। स्वच्छता पर्यावरण का मुख्य हिस्सा है। सभी को कूड़ा डस्टबीन में डालने की आदत अपनानी चाहिए और वो डस्टबीन नगर परिषद की गाड़ी को देना चाहिए।
इससे हमारा पर्यावरण भी शुद्ध रहेगा। हमारा भविष्य उज्जवल होगा, हमारा देश स्वस्थ होगा। इस अवसर पर बलबीर सिंह श्योकंद, रोहताश गुप्ता, बलजीत रेढू, डॉ. राजेंद्र सिंह, हरवीर सिंह, बालवीर सिंह, ब्रह्मजीत देशवाल, सूरजभान सिहाग मौजूद रहे।