फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   ILPB road to be constructed in Shadipur at a cost of Rs 57.69 lakh

Jind News: शादीपुर में 57.69 लाख से बनेगी आईएलपीबी सड़क

Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 26 Aug 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
ILPB road to be constructed in Shadipur at a cost of Rs 57.69 lakh
जींद। जुलाना ब्लॉक के गांव शादीपुर में ग्रामीणों को बेहतर सड़क सुविधा देने के लिए पंचायत राज विभाग ने नई सड़क के निर्माण की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

विभाग की ओर से एनएच-352 स्थित पुराने बस अड्डे से सुभाष गारमेंट्स की दुकान तक आईएलपीबी (इंटरलॉकिंग पावर ब्लॉक) सड़क बनाने के लिए 57 लाख 69 हजार 112 रुपये का टेंडर जारी किया गया है। सड़क निर्माण का कार्य 180 दिन में पूरा किया जाना प्रस्तावित है।
प्रस्तावित सड़क एनएच-352 के पुराने बस अड्डे से शुरू होकर गांव के प्रमुख हिस्से तक जाएगी। इससे ग्रामीणों को गांव के भीतर आवागमन के लिए बेहतर और पक्की सड़क उपलब्ध होगी।
विज्ञापन

वर्तमान में जिन रास्तों पर कच्ची या खराब सतह के कारण लोगों को परेशानी होती है, वहां आईएलपीबी सड़क बनने से आवाजाही अधिक सुगम होने की उम्मीद है। इस सड़क का सबसे बड़ा लाभ शादीपुर के ग्रामीणों और दुकानदारों को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे और मुख्य सड़क से गांव के अंदरूनी हिस्से का संपर्क बेहतर होने से लोगों को बाजार और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंचने में सुविधा होगी। विद्यार्थियों को स्कूल-कॉलेज आने-जाने में सहूलियत मिलेगी, वहीं बुजुर्गों और मरीजों को अस्पताल या अन्य स्थानों तक पहुंचने में परेशानी कम होगी।
आईएलपीबी सड़क बनने से बारिश के दौरान रास्ते में कीचड़ और जलभराव के कारण होने वाली दिक्कतों में भी कमी आने की उम्मीद है। पक्की सड़क होने से वाहनों की आवाजाही सुचारु होगी और गांव के लोगों को रोजमर्रा के कामों के लिए मुख्य मार्ग तक पहुंचने में आसानी होगी। इससे गांव के व्यापारिक क्षेत्र को भी फायदा मिल सकता है, क्योंकि बेहतर सड़क संपर्क से दुकानों तक ग्राहकों और वाहनों की पहुंच आसान होगी।

बाक्स
सड़क निर्माण के लिए टेंडर लगा दिया गया है। सड़क निर्माण पर 57.69 करोड़ की राशि खर्च की जाएगी। टेंडर ओपन होने के बाद जल्द ही काम शुरू करवाया जाएगा, ताकि लोगों को बेहतर सड़क मार्ग की सुविधा मिल सके। -पोषण कन्यान, एक्सईन पंचायती राज विभाग जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article