{"_id":"69d68f2db79640431807463f","slug":"illegally-placed-goods-on-the-roads-were-seized-and-shopkeepers-were-issued-a-warning-jind-news-c-196-1-nnl1010-138282-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: सड़कों पर अवैध रूप से रखे सामान को किया जब्त, दुकानदारों को चेतावनी दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: सड़कों पर अवैध रूप से रखे सामान को किया जब्त, दुकानदारों को चेतावनी दी
विज्ञापन
फोटो 13 अतिक्रमण हटवाते नप व पुलिस अधिकारी। पुलिस
नारनौल। शहर की यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने और आमजन को जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए बुधवार को प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया। नगर परिषद और पुलिस विभाग की ओर से चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत महावीर चौक से लेकर नागरिक अस्पताल तक मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाया गया। सड़कों पर अवैध रूप से रखे सामान को जब्त कर दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
पुलिस और नगर परिषद अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि दुकानदार अपनी सीमा के भीतर ही व्यापार करें। टीम ने मौके पर पाया कि कई दुकानदारों ने अपना सामान सड़क तक फैला रखा था जिससे न केवल यातायात बाधित हो रहा था बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था।
कार्रवाई के दौरान सफाई व्यवस्था को लेकर भी कड़े निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने दुकानदारों को हिदायत दी कि वे अपनी दुकानों का कूड़ा-कर्कट नालियों में न बहाएं क्योंकि इससे जलभराव की स्थिति पैदा होती है और शहर की स्वच्छता प्रभावित होती है।
विज्ञापन
ट्रैफिक एसएचओ नरेश कुमार ने कहा कि शहर को जाम मुक्त और सुंदर बनाना केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है बल्कि इसमें स्थानीय व्यापारियों का सहयोग भी अनिवार्य है। उन्होंने दुकानदारों से अपील की कि वे जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें और सड़कों को अवरुद्ध न करें।