{"_id":"611be12c8ebc3e42af4b4bb3","slug":"illegal-occupation-of-phirni-of-dahola-village-became-trouble-jind-news-rtk6211852170","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाहौला से छात्तर तक निर्माणधीन सड़क पर डाहौला गांव की फिरनी पर अवैध कब्जे बने परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाहौला से छात्तर तक निर्माणधीन सड़क पर डाहौला गांव की फिरनी पर अवैध कब्जे बने परेशानी
विज्ञापन
अलेवा(जींद)। डाहौला से छात्तर गांव तक बनने वाली सड़क पर अवैध कब्जों ने काम रोका है। इसके चलते डाहौला गांव की एक किलोमीटर फिरनी पर अवैध कब्जे हो रहे हैं। सड़क पर गांव के दोनों तरफ निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन सड़क से जब तक अवैध कब्जे नहीं हटेंगे तब तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा नहीं हो पाएगा।
डाहौला गांव में 33 फुट चौड़ी फिरनी पर गांव के लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया है। इससे सड़क का काम प्रभावित हो रहा है। मंगलवार को डाहौला निवासी खंड समिति सदस्य राजबीर सिंह के नेतृत्व में ग्रामीण यशपाल सिंह, सुभाष, मेवा सिंह, जिले सिंह, मास्टर रामफ ल, सेवा सिंह, खुजान सिंह, प्रेम सिंह, जिले सिंह, धर्मबीर, बलकार ने बताया कि गांव के जलघर से लेकर छात्तर गांव तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चला हुआ है।
गांव के जलघर से लेकर छात्तर रास्ते तक 33 फुट फिरनी की जमीन आती है। इस जमीन पर संबंधित विभाग 18 फुट चौड़ी सड़क का निर्माण कर रहा है सड़क के साथ ही गंदा पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण भी होना है। निर्माणाधीन सड़क वाली 33 फुट फिरनी की जमीन पर गांव के ही कुछ लोगों के द्वारा दिवार तथा मकान बनाकर अवैध कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
रास्ता संकरा होने के कारण वाहन चालकों को परेशानी हो रही है। इस जमीन से कब्जे हटवाने के लिए ग्राम पंचायत द्वारा पंचायती अधिनियम के तहत कब्जेधारियों को नोटिस भी दे चुकी है लेकिन कब्जाधारियों पर इन नोटिसों का किसी प्रकार का कोई असर नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों से कब्जे हटवाकर गंदा पानी निकासी के लिए नालों का निर्माण करने की मांग की ।
ग्राम पंचायत ने पंचायती अधिनियमों के तहत कब्जेधारियों को जमीन खाली करने के लिए नोटिस दे चुकी है, लेकिन अभी तक किसी ने कब्जा नहीं हटवाया है। अब ग्राम पंचायत के पास पावर या कामाकाज नहीं रहा, कामकाज खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के पास चला गया ग्रामीण अधिकारियों से मिलकर समस्या का निदान करवा सकते है ।
---कलीराम निवर्तमान सरपंच डाहौला।
पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी उनके पास कब्जे हटवाने के लिए पत्र लिखें ताकि रास्ते को खाली करवाया जा सके। जिन लोगों ने कब्जे किए हैं। उनके नाम लिखकर दिए जाए। इसके बाद गांव की फिरनी से कब्जे हटवाने का काम किया जाएगा, हालांकि अभी तक उनके पास विभाग की तरफ से कोई पत्र इस बारे में नहीं आया।
ओमप्रकाश शर्मा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी अलेवा
सड़क निर्माणा में कोई परेशानी नहीं आए। इसके लिए पंचायती विभाग के पास पत्र लिखा जाएगा, ताकि फिरनी पर किए अवैध कब्जों को हटवाया जाए और वहां से सड़क निर्माण किया जा सके।
--लोकेश डागर पीडब्ल्यूडी एक्सईन नरवाना