{"_id":"69404fb23cbbe869a20e9850","slug":"illegal-hoardings-standing-like-death-on-major-roads-jind-news-c-198-1-rew1001-230472-2025-12-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: प्रमुख मार्गाें पर मौत बनकर खड़े अवैध होर्डिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: प्रमुख मार्गाें पर मौत बनकर खड़े अवैध होर्डिंग
विज्ञापन
सर्कुलर रोड पर लगे अवैध होर्डिंग। संवाद
रेवाड़ी। शहर के सभी प्रमुख मार्गों पर लगे अवैध होर्डिंग और जर्जर यूनिपोल हादसों का कारण बन सकते हैं। सड़क के डिवाइडर पर खड़े भारी-भरकम पोल वाहन चालकों की दृश्यता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहे हैं जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। इसके बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। 8 माह पहले एक यूनिपोल गिरने से बुजुर्ग की मौत भी हुई थी।
दिल्ली रोड, सर्कुलर रोड, भाड़ावास रोड, बावल रोड, धारूहेड़ा रोड पर 50 से अधिक यूनिपोल लगे हुए हैं। इनमें से अधिकांश यूनिपोल सड़क के डिवाइडर पर स्थापित किए गए हैं, जिससे खासकर चौराहों, कट और यू-टर्न पर सामने से आने वाले वाहनों और पैदल यात्रियों को देखना मुश्किल हो जाता है। यह स्थिति रात और कोहरे के समय और भी खतरनाक हो जाती है जब दृश्यता पहले से ही कम होती है।
इन यूनिपोल का वजन करीब एक क्विंटल बताया जा रहा है। भारी वजन होने के बावजूद कई यूनिपोल ठीक से संतुलित नहीं हैं। कई पोल ऐसे हैं जो स्पष्ट रूप से सड़क की ओर झुके हुए नजर आते हैं। तेज हवा, बारिश या किसी वाहन की हल्की टक्कर से भी इनके गिरने का खतरा बना रहता है। यदि इनमें से कोई यूनिपोल गिरा तो बड़ा हादसा हो सकता है।