{"_id":"6aa0551bceced6b50207b57f","slug":"if-you-run-a-service-station-or-grow-vegetables-using-drinking-water-your-connection-will-be-cut-jind-news-c-199-1-sroh1009-159922-2026-09-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jind News: पेयजल से सर्विस स्टेशन चलाया या उगाई सब्जी तो कटेगा कनेक्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jind News: पेयजल से सर्विस स्टेशन चलाया या उगाई सब्जी तो कटेगा कनेक्शन
विज्ञापन
08जेएनडी03: शहर में अवैध कनेक्शनों की जांच के साथ कालोनीवासियों को समझाते हुए जनस्वास्थ्य विभाग
जींद। पेयजल का उपयोग सर्विस स्टेशन चलाने, हरी सब्जी या हरा चारा उगाने में करने वाले उपभोक्ताओं के खिलाफ जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग सख्त कार्रवाई करेगा। ऐसे उपभोक्ताओं के पेयजल कनेक्शन काटे जाएंगे। विभाग का उद्देश्य जिले के हर घर तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल पहुंचाना है।
डॉ. रणधीर मताना ने बताया कि शहरी क्षेत्रों में विभाग की टीमें गठित कर घर-घर जाकर पेयजल कनेक्शनों की जांच की जा रही है। साथ ही अनियमित कनेक्शनों को नियमित करने के लिए उपभोक्ताओं को जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि कुछ उपभोक्ता पेयजल का इस्तेमाल सर्विस स्टेशन के लिए कर रहे हैं, जो नियमों के विरुद्ध है। इसी तरह पेयजल से सब्जियां और हरा चारा उगाना भी पानी का गलत उपयोग है। ऐसा करने वालों के खिलाफ कनेक्शन काटने के साथ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाने के लिए पेयजल पाइपलाइन में लीकेज और अस्वच्छ कनेक्शनों को तुरंत ठीक किया जा रहा है। उपभोक्ताओं को पानी की जांच के लिए क्लोरिनेशन चेक करने का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है, ताकि वे स्वयं पानी की गुणवत्ता की जांच कर सकें।
ग्रामीण क्षेत्रों में भी घर-घर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जींद ब्लॉक में दिनेश मलिक, जुलाना में सोमलता सैनी, सफीदों में बलवान सिंह आर्य, अलेवा में ईश्वर सिंह, नरवाना-उझाना में सुरेंद्र नरवाल और उचाना में खंड समन्वयक कुशल शर्मा अभियान की निगरानी कर रहे हैं। पंप ऑपरेटर और ग्राम जल एवं सीवरेज समिति की टीमों के माध्यम से ग्रामीणों को पेयजल संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
जिला सलाहकार डॉ. रणधीर मताना ने बताया कि एक जुलाई 2026 से जींद जिले के पांचों शहरों जींद, जुलाना, सफीदों, उचाना और नरवाना में पेयजल एवं सीवरेज कनेक्शन नियमित करने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसमें विभागीय टीमें घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं को कनेक्शन नियमित करवाने के लिए जागरूक कर रही हैं।