फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   if you get complaint twice, you will pay

चालक-परिचालक के खिलाफ दो बार शिकायत मिली तो कटेगा वेतन

Thu, 04 Jul 2019 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
if you get complaint twice,  you will pay
रोडवेज कर्मचारियों द्वारा फ्लाई ओवर के ऊपर बस ले जाने व निर्धारित स्टॉपेज पर बस नहीं रोकने पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए जींद डिपो के अधिकारियों ने चालक व परिचालक पर जुर्माना भी निर्धारित कर दिया है.
विज्ञापन

जींद डिपो के जीएम ने आदेश जारी किए हैं कि अगर रूट पर संचालन के दौरान डिपो की बस फ्लाईओवर से गुजरती हुुई पाई गई तो पहली बार में एक हजार रुपये जुर्माना लगाया जाएगा। इसमें से 500 रुपये चालक व 500 रुपये परिचालक को देने होंगे। वहीं दूसरी बार चालक व परिचालक से जुर्माना के तौर पर दो हजार रुपये वसूले जाएंगे, जिसमें से एक हजार रुपये जुर्माना चालक व एक हजार रुपये जुर्माना परिचालक को भुगतना होगा। अगर इसके बाद भी चालक व परिचालक ने आदेशों का पालन नहीं किया तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। जुर्माना की राशि चालक व परिचालकों के वेतन से काटी जाएगी।
विज्ञापन

जीपीएस से लैस बस होने से मिली सहायता
जींद डिपो की रोडवेज 30 बसों में जून में जीपीएस लगाया गया, जोकि लंबे रूटों पर चलती हैं। जीपीएस सिस्टम से लैस होने से बसों की सही जानकारी मिल जाती है। ऐसे में अगर चालक व परिचालक अपनी मनमानी करने की कोशिश करते हुए फ्लाईओवर के नीचे से बस नहीं ले जाएंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ-साथ विभिन्न रूटों पर यात्रियों या फ्लाइंग टीम द्वारा शिकायत दिए जाने पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुर्माना का नियम लागू किया
यात्रियों से लगातार शिकायत मिल रही थी कि जींद डिपो के चालक व परिचालक निर्धारित रूट पर फ्लाईओवर के ऊपर से बस लेकर जाते हैं, जबकि चालक व परिचालकों को फ्लाईओवर के नीचे से बस लेकर जाने के आदेश जारी किए गए हैं। दो बार शिकायत मिलने पर चालक व परिचालक के खाते से जुर्माना की राशि काटी जाएगी। इसके बाद अगर चालक व परिचालक नहीं माने तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जीएस दूहन, वर्कशॉप मैनेजर जींद।
अब रोडवेज के चालक परिचालकों को भी मिलेंगी राजपत्रित छुट्टियां
रोडवेज के उच्च अधिकारियों की तर्ज पर चालकों व परिचालकों को भी राजपत्रित छुट्टियां मिलेंगी। इसके लिए मुख्यालय से जींद डिपो के रोडवेज जीएम को आदेश जारी कर दिए गए हैं। अब रोडवेज के चालक व परिचालक भी जरूरत के समय छुट्टी ले सकेंगे। इससे चालक व परिचालकों को भड़ी राहत मिलेगी। अब चालक व परिचालक साल में पांच मुख्य त्योहार जैसे होली व दिवाली पर भी छुट्टी ले सकेंगे। पहले कर्मचारियों को साल में केवल तीन सरकारी छुट्टियां ही दी जाती थी। इसके अलावा कर्मचारियों से सप्ताह में छह दिन काम लेने के बाद एक साप्ताहिक छुट्टी मिलती थी। पहले चालकों व परिचालकों की साल में लगभग 20 सीएल छुट्टियां होती थीं। अब कर्मचारियों की सात सीएल छुट्टियां निर्धारित की गई हैं। वहीं कर्मचारियों को अब 14 मेडिकल छुट्टियां दी जाएंगी। इससे पहले कर्मचारियों को कोई मेडिकल छुट्टी नहीं मिलती थी। इस बारे में रोडवेज के वर्कशॉप मैनेजर जीएस दूहन ने कह कि मुख्यालय ने आदेश जारी किए हैं कि चालकों व परिचालकों को त्योहारों पर पांच छुट्टियां दी जाएंगी। अब चालक व परिचालक भी अपने परिवार के साथ त्योहार मना सकेंगे। इसके अलावा अन्य छुट्टियों में भी संशोधन किया गया है। इससे कर्मचारियों को काफी लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed