{"_id":"6579f84a0de95c3c97019acf","slug":"if-the-works-of-congress-rule-are-removed-then-no-work-will-be-done-in-the-district-deependra-hooda-jind-news-c-199-1-jnd1001-10140-2023-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस राज के कार्यों को हटा दें तो जिले में नहीं हुआ कोई काम : दीपेंद्र हुड्डा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेस राज के कार्यों को हटा दें तो जिले में नहीं हुआ कोई काम : दीपेंद्र हुड्डा
Thu, 14 Dec 2023 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Thu, 14 Dec 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
13जेएनडी20: घसो खुर्द में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
उचाना। कांग्रेस के राज में हुए विकास कार्यों को हटा दें तो भाजपा-जजपा गठबंधन सरकार में जिले में कोई कार्य नहीं हुआ है। देश में आज सबसे अधिक बेरोजगारी और हरियाणा में ज्यादा महंगाई है। ये बातें कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने मंगलवार देर रात घसो खुर्द में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहीं।
कांग्रेस के राज में जींद, जुलाना को पाकिस्तान की तरह समझते हुए विकास नहीं करवाने के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला के बयान पर कांग्रेस राज्यसभा सदस्य दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि डिप्टी सीएम अपना खोया हुआ राजनीतिक अस्तित्व बचाने के लिए ऐसा बयान दे रहे हैं। डिप्टी सीएम जिस नेशनल हाईवे से जुलाना गए होंगे वह कांग्रेस सरकार की देन है। जींद में यूनिवसिर्टी, जींद-गोहाना-सोनीपत रेलवे लाइन, स्टेडियम, जुलाना में कॉलेज, बस अड्डा, अनाज मंडी जुलाना, जींद में लड़कियों का कॉलेज, जींद में 200 बैड का अस्पताल कांग्रेस के शासन में बना। ये काम अगर हटा दें तो एक भी काम गठबंधन सरकार ने जींद में नहीं किया।
दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा-जजपा गठबंधन को भ्रष्टाचार का गठबंधन बताते हुए कहा कि 5100 रुपये पेंशन, 75 प्रतिशत प्राइवेट क्षेत्र में युवाओं को रोजगार देने का वादा जजपा पूरा नहीं करवा पाई है। एनडीए के खिलाफ बने इंडिया गठबंधन में नजर आ रही आपसी मतभेद के चलते लोकसभा चुनाव में गठबंधन की भूमिका पर कहा कि जहां जरूरत होगी वहां गठबंधन हो जाएगा। पूर्व विधायक प्रेमलता के कांग्रेस सरकार में उचाना के साथ भेदभाव करने के के आरोप पर कहा कि वो सामाजिक रिश्ते में मुझसे बड़ी हैं। मेरा विवेक ये है कि मैं उनके बारे में कुछ व्यक्तिगत बात नहीं कहूं। इस अवसर पर अभिजीत कटवाल, बीरेंद्र घोघड़िया, विकास गुरूकुल खेड़ा, जस्सी झील मौजूद थे।