फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the security amount is not filled then the contractors will not get the work

नहीं भरी सिक्योरिटी राशि तो ठेकेदारों को नहीं मिलेगा काम

Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the security amount is not filled then the contractors will not get the work
जींद। विकास कार्यों के बीच में लटकने से परेशान जींद नगर परिषद अब ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ सख्त हो चला है, जो टेंडर लेकर काम नहीं करते। ऐसे ठेकेदारों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी प्रतिभूति राशि जब्त करने के साथ-साथ दो साल के लिए टेंडर प्रक्रिया से भी बाहर करने की योजना बनाई गई है। इसके लिए नगरपरिषद द्वारा उन ठेकेदारों को पत्र लिखा गया है, जिन्होंने विकास कार्यों के टेंडर लिया हुआ है।
विज्ञापन

दरअसल, पिछले दिनों जींद नगरपरिषद में करीब चार करोड़ रुपये होने वाले 53 विकास कार्यों के लिए टेंडर निकाले गए थे। इनमें ठेकेदारों ने 36 विकास कार्यों पर आपसी प्रतियोगिता के चलते अनुमानित लागत से 30 प्रतिशत तक कम कीमत में काम करने के लिए टेंडर लगाए हैं। अब नगरपरिषद को डर सता रहा है कि हो सकता है ऐसे ठेकेदार सिर्फ प्रक्रिया को उलझाने के लिए कम कीमत के टेंडर लगा रहे हों वे काम नहीं करें। ऐसे में टेंडर की शर्तों में पहले ही यह साफ कर दिया कि ठेकेदार को कम रेट के अनुसार तीन से नौ प्रतिशत राशि पहले ही जमा करवानी होगी। इसके बाद ही काम करने के लिए अनुमति प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन

ऐसे बना है नियम
नई शर्त के अनुसार ठेकेदार यदि दस प्रतिशत कम रेट पर टेंडर देता है तो उसे तीन प्रतिशत, 20 प्रतिशत कम कीमत आने पर पांच प्रतिशत व 30 प्रतिशत तक कीमत कम होने पर नौ प्रतिशत राशि नगर परिषद को जमा करवानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed