फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the demands are not met, the employees will go on strike from July 6.

Jind News: मांग पूरी नहीं होने पर छह जुलाई से हड़ताल करेंगे कर्मचारी

Wed, 01 Jul 2026 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
If the demands are not met, the employees will go on strike from July 6.
फोटो 01जेएनडी14-नगर पालिका प्रांगण में नारेबाजी करते हुए सफाई, दमकल कर्मचारी। स्रोत कर्मचारी
उचाना। नगर पालिका में बुधवार को सफाई एवं दमकल कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से बैठक कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। कर्मचारी नेता सुरेश श्योकंद ने कहा कि सरकार ने सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारियों से जो वायदे किए थे, उन्हें आज तक लागू नहीं किया गया। उन्होंने सरकार से जल्द सभी लंबित मांगों एवं वायदों को पूरा करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि पांच जुलाई तक सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो छह से आठ जुलाई तक सफाई कर्मचारी और दमकल कर्मचारी संयुक्त रूप से हड़ताल पर रहेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी सरकार की होगी। इस अवसर पर राजेश, विनोद जांगड़ा, राजेश, अनिल, जयपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed