फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   If the culprits of Ankush's murder are not arrested soon, then Majra Khap will stage a sit-in at the Civil Line police station.

अंकुश की हत्या के दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार नहीं किया तो माजरा खाप सिविल लाइन थाने में देगी धरना

Tue, 06 Sep 2022 10:51 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 06 Sep 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
If the culprits of Ankush's murder are not arrested soon, then Majra Khap will stage a sit-in at the Civil Line police station.
निर्जन गांव के युवक अंकुश की मौत के 13 दिन बीतने के बाद पुलिस मौत के कारणों और आरोपियों का सुराग नहीं लगा पाई। इससे आहत होकर मंगलवार को माजरा खाप व मृतक के परिजन एसपी कार्यालय पहुंचे और सिविल लाइन थाना प्रभारी की जांच प्रक्रिया पर सवार उठाकर असंतोष जताया। इस पर माजरा खाप के प्रवक्ता ने जांच अधिकारी बदलने और शीघ्र आरोपियों को पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र ही मौत के कारणों का खुलासा नहीं किया और आरोपी नहीं पकड़े तो वह मजबूरन सिविल लाइन थाने में धरना देने पर मजबूर होंगे। इसके अलावा वह रास्ता जाम करने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन

माजरा खाप के प्रवक्ता समुंद्र फौर ने बताया कि निर्जन गांव निवासी अंकुश का 24 अगस्त को अहिरका के पास माइनर में शव बरामद हुआ था। उस समय पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर शव का अंतिम संस्कार करवा दिया। इसके बाद अब तक पुलिस ने जांच रिपोर्ट को एक कदम भी आगे नहीं बढ़ाया जिसके चलते खाप व परिजनों में पुलिस के प्रति रोष बना हुआ है। उन्होंने मांग की कि जांच अधिकारी को बदला जाए और हत्या का मामला दर्ज कर निष्पक्ष जांच की जाए। उन्होंने कहा कि अंकुश को किसी ने फोन कर घर से बुलाया था। ग्रामीणों ने उसे खेतों की तरफ जाते हुए देखा था। जिसके बाद वह घर वापस नहीं लौटा और उसका शव माइनर से बरामद हुआ। उन्होंने कहा कि परिजनों को सुधीर की मौत पर संदेह है। पुलिस ने जांच को आगे नहीं बढ़ाया है न ही संतोषजनक तरीके से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने मांग की कि अंकुश के फोन की कॉल डिटेल निकलवाई जाए और हत्या का मामला दर्ज कर जांच को आगे बढ़ाया जाए ताकि सुधीर की मौत का खुलासा हो सके। डीएसपी रोहताश ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि मामले की जांच निष्पक्षता से की जाएगी। इस अवसर पर माजरा खाप के गांव निर्जन निवासी उदय राम, राममेहर नंबरदार, विनोद सैनी व रामनिवास राजेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed