{"_id":"68b21c5a6b8b55ef740a600d","slug":"if-not-stopped-infiltrators-will-come-and-sit-in-the-parliament-mahipal-dhanda-jind-news-c-199-1-sroh1006-140079-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोके नहीं तो संसद में आकर बैठ जाएंगे घुसपैठिये : : महिपाल ढांडा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोके नहीं तो संसद में आकर बैठ जाएंगे घुसपैठिये : : महिपाल ढांडा
Sat, 30 Aug 2025 03:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
Updated Sat, 30 Aug 2025 03:02 AM IST
विज्ञापन
29जेएनडी30-पत्रकारों से बातचीत करते शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा। संवाद
जींद। शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस वोट चोरी का मामला उठा रही है। जबकि कांग्रेस घुसपैठियों के वोटों से सत्ता में रही। इसलिए कांग्रेस को दर्द हो रहा है। यह देश धर्मशाला नहीं है जो भी आएगा रहेगा। बाहर से आकर आधार कार्ड बनवाने वालों पर कार्रवाई होनी चाहिए।
शिक्षामंत्री ने कहा कि घुसपैठिये कल को यहां के युवाओं के रोजगार पर भी डाका डालेंगे। देश की जनता को भी इसमें मुस्तैद होना चाहिए। यह राजनीतिक नहीं भविष्य का मुद्दा है। 2004 में आधार कार्ड बनवाने वालों की भी जांच होनी चाहिए। ऐसे तो संसद में भी घुसपैठिए आकर बैठ जाएंगे।
कांग्रेसियों ने घुसपैठियों को शह दे दी अब डर रहे हैं। कांग्रेसी घुसपैठियों के दम पर सरकार बनाने की मंशा रखने वाले देशद्रोही हैं। अकेले बिहार प्रदेश में 73 लाख फर्जी वोट बने हुए है। शिक्षा मंत्री ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हरियाणा में शिक्षा सिस्टम को सशक्त करने के लिए कारगर कदम उठाए जा रहे है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर से 2024 के विधानसभा चुनाव में वोट चोरी के आरोपों का जल्द खुलासा करने के सवाल पर शिक्षामंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि कांग्रेस घुसपैठियों के दम पर राजनीति करना चाहती है। जो लोग देश में घुसपैठ के मार्फत आए हैं, उनको मतदान का अधिकार नहीं है।
इस बारे में जनता-जनार्दन को समझना होगा कि भाजपा सरकार देश हित में काम कर रही है। कांग्रेस घुसपैठियों के सहारे राजनीति करने के लिए झूठा प्रचार कर रही है। जींद विश्वविद्यालय में 80 प्रतिशत स्टाफ के मामले में शिक्षा सिस्टम के सशक्त होने पर उठे सवाल को लेकर शिक्षा मंत्री ने कहा कि जल्द ही खास प्रक्रिया चलेगी। पूरे हरियाणा के विश्वविद्यालय को लेकर रिपोर्ट मांगी गई है। निश्चित तौर पर भविष्य में शिक्षा का सिस्टम बेहद सशक्त नजर आएगा।